7 मार्च। बीसीसीआई ने आखिरकार नए ग्रेड सिस्टम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई के सलाना नए ग्रेड सिस्टम में युवराज सिंह को कोई जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई का नया ग्रेड सिस्टम अक्टूबर 2017 और सितंबर 2018 के बीच लागू होगा।

Advertisement

ग्रेड ए + में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़ रूपये मिलेगें तो वहीं ग्रेड ए में रहने वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़ रूपये मिलेगें। इसके अलावा ग्रेड सी में रहने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रूपये मिलेगें।

Advertisement

आपको बता दें कि ग्रेड ए + में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को रखा है।

धोनी  को ग्रेड ए में कर दिया है। धोनी के साथ ग्रेड ए में अश्विन, साहा, रहाणे, पुजारा और जडेजा जैसे खिलाड़ियों को  शामिल किया है।

ग्रेड बी में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, इशांत शर्मा और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों को जगह दी है।

Advertisement

सुरेश रैना जैसे धाकड़ खिलाड़ी को ग्रेड सी में रखा गया है। देखिए खिलाड़ियों की ग्रेड सिस्टम की पूरी लिस्ट►

 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार