जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला गया था। इस रोमांचक मैच को जिम्बाब्वे ने 1 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 49.2 ओवरों में 271 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सीन विलियम्स ने बनाये। उन्होंने 73 गेंद में 11 चौको की मदद से 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा क्लाइव मडांडे ने 57 गेंद में 5 चौको की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं वेस्ले मधेवेरे ने 43(50) और कप्तान एर्विन ने 39(42) रन का योगदान दिया। 

Advertisement

नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट शारिज अहमद ने लिए। वहीं 2-2 विकेट वैन मीकेरेन और कॉलिन एकरमैन ने लिए। रयान क्लेन ने भी एक विकेट अपने खाते में डाला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में 270 रन के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मैक्स ओ डॉड के बल्ले से निकले। उन्होंने 103 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 81 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा टॉम कूपर ने भी 84 गेंद में 9 चौको की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 36(28) रन का योगदान दिया। 

जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे वेस्ले मधवीरे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली, उनके अलावा सिंकदर रजा ने भी तीन विकेट चटकाए। । इसके अलावा एक विकेट ब्लेसिंग मुजरबानी ने लिए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार