India vs Zimbabwe 2nd T20I: जिम्बाब्वे के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के पास शनिवार (25 जुलाई) को भारत के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 4.30 बजे से खेला जाएगा।
बता दें कि इस मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में रजा बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे थे और गेंदबाजी में भी हाथ खाली रहे थे।
टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के
रजा ने टी-20 इंटरनेशनल में अभी तक 148 छ्क्के जड़े हैं। दो छक्के और जड़ते ही वह टी-20 इंटरनेशनल में 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले जिम्बाब्वे के पहले और दुनिया के 11वें क्रिकेटर बन जाएंगे। वहीं टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे करने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। वह अभी तक टी-20 फॉर्मेट में 343 छक्के जड़ चुके हैं।
इसके अलावा अगर वह छह चौके जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 250 चौके पूरे करने वाले जिम्बाब्वे के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।
अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब
रजा दुनिया के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल मे 3000 या उससे ज्यादा रन,100 या उससे ज्यादा विकेट और 150 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हों। रजा ने अभी तक 137 मैचों की 132 पारियों में 26.20 की औसत से 3144 रन बनाए हैं, वही गेंदबाजी में 123 पारियों में 110 विकेट लिए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से आगे है।