जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेटर केलिस नधलोवु (Kelis Ndhlovu) के अवैध बॉलिंग एक्शन के चलते उनके बॉलिंग करने पर बैन लगा दिया है। उन पर लगा ये बैन तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो गया है।

Advertisement

आईसीसी ने एक आधिकारिक बयान में जानकारी देते हुए कहा, "ज़िम्बाब्वे महिला टीम की केलिस नधलोवु के संबंध में ये निर्णय एक स्वतंत्र मूल्यांकन के बाद लिया गया है जिसमें पुष्टि हुई है कि बाएं हाथ की स्पिनर अवैध गेंदबाजी एक्शन का उपयोग करती हैं। इस कारण उन पर अंतर्ऱाष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर रोक लगाई जाती है।"

Advertisement

19 वर्षीय नधलोवु की 26 जुलाई को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान मैच अधिकारियों ने रिपोर्ट की थी और उनका साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया में मूल्यांकन किया गया था। गेंदबाजी नियमों के अनुच्छेद 6.1 के अनुसार, नधलोवु का निलंबन तब तक जारी रहेगा जब तक वो अपने गेंदबाजी एक्शन का पुनर्मूल्यांकन नहीं करा लेतीं, जिससे ये पुष्टि हो जाती है कि वो अवैध गेंदबाजी एक्शन के बिना गेंदबाजी कर सकती हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

2023 में पहले आईसीसी महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नधलोवु ज़िम्बाब्वे की कप्तान थीं। उन्होंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 13 महिला वनडे और 51 महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और क्रमशः 19 और 44 विकेट लिए हैं। ऐसे में इस ऑलराउंडर का बॉलिंग ना कर पाना उनकी टीम के लिए एक तगड़ा झटका होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार