India vs Zimbabwe 1st T20I: जिम्बाब्वे ने गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय क्रिकेट टीम को पहले टी-20 इंटरनेशनल में जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय कप्तान ने रिकॉर्ड आठवीं बार टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया जो सही साबित हआ।
इस मुकाबले से भारतीय टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर भारत को सफला दिखाई। इसके बाद मेजबान टीम को संभलने का मौका नहीं मिला और 64 रन के कुल स्कोर तक 5 विकेट गिर गए। फिर वेस्ली मधेवेरे और विकेटकीपर बल्लेबाज तादिवानाशे मारुमानी ने मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 58 रनों की अहम साझेदारी की।
टॉप स्कोरर रहे मधेवेरे ने 34 गेंदों में 39 रन ( तीन चौके औऱ एक छक्क), वहीं मारुमानी ने 20 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। इसके अलावा रयान बर्ल ने 35 गेंदों में 26 रन की धीमी लेकिन अहम पारी खेली। जिससे जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 6 ओवर में 53 रन दिए।
भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट, शिवम दुबे औऱ रबि बिश्नोई ने 1-1 विकेट चटकाया। जबकि डेब्यू मैच खेल रहे अशोक शर्मा का खाता खाली रहा।
टीमें
भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।