Zimbabwe vs South Africa Test Series 2025: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने गुरुवार (19 जून) को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। रिचर्ड नगारावा और बेन कुरेन चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज विक्टर न्याची को भी सामरिक कारणों से टीम में शामिल नहीं किया गया है, जबकि ऑलराउंडर सिकंदर रजा भी मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ओरकास के लिए खेलने के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

Advertisement

कुरेन उंगली में चोट और नगारवा पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण बाहर हुए हैं। कुरेन को यह चोट इस महीने की शुरूआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच के दौरान लगी थी। वहीं नगारवा पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट मैच में चोटिल हुए थे। 

Advertisement

इन चोटिल खिलाड़ियों की जगह अनकैप्ड तेज गेंदबाज कुंडाई माटीगिमु और लेग स्पिनर लेगस्पिनर विन्सेंट मासेकसा को मौका मिला है। मासेकसा अप्रैल में बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरीज का हिस्सा थे। वहीं ट्रेवर ग्वांडू की वापसी से गेंदबाजी अटैक को और मजबूती मिलेगी, वह ग्रोइन में चोट के कारण बाहर थे। इसके अलावा बल्लेबाजी क्रम में प्रिंस मसवाउरे और ताकुद्ज़वानाशे कैटानो को शामिल किया गया है। 

पहला टेस्ट 28 जून से 2 जुलाई तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 6 जुलाई से 10 जुलाई तक खेला जाएगा। दोनों मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तनाका चिवांगा, ट्रेवर ग्वांडू, ताकुदज़्वानाशे काइतानो, वेस्ली मधेवेरे, क्लाइव मदांडे, विंसेंट मासेकेसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, प्रिंस मास्वाउर, कुंडाई माटीगिमु, ब्लेसिंग मुजाराबानी, न्यूमैन न्यामुरी, तफदज़वा त्सिगा (विकेटकीपर), निकोलस वेल्च, सीन विलियम्स।।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार