जिम्बाब्वे और भारत के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच हरारे में खेला जाएगा। बता दें कि इंडियन टीम ने सीरीज का पहला मैच 10 विकेट से जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

ZIM vs IND: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शनिवार, 20 अगस्त, 2022
समय – दोपहर 12: 45 बजे
जगह – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

ZIM vs IND: Match Preview

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था, बल्लेबाज़ों के दम पर टीम ने 2-1 से सीरीजी जीती थी। लेकिन इंडियन गेंदबाज़ों के खिलाफ पहले वनडे में टीम के बैटर बेअसर नज़र आए। जिम्बाब्वे के टॉप चार बल्लेबाज़ दो अंकों का आंकड़ा तक प्राप्त नहीं कर सके। कप्तान रेगिर चकब्वा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। रिचर्ड(34) और ब्रेड एवांस(33) ने भी टीम के लिए कुछ अच्छे रन जोड़े। सीरीज के दूसरे मैच में इनोसेंट काया, वेसले मधेवेरे और सिंकदर रज़ा को रन बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी।

जिम्बाव्वे के गेंदबाज़ों ने भी टीम को काफी निराश किया। इंडियन टीम के सलामी बल्लेबाज़ों ने 190 रनों का टारगेट बेहद ही आराम से प्राप्त कर लिया था। मेजबान टीम के गेंदबाज़ भारतीय टीम का एक विकेट तक हासिल नहीं कर सके थे। 

Advertisement

भारतीय टीम की बात करें तो बल्लेबाज़ी के दौरान एक बार फिर शिखर धवन और शुभमन गिल की शानदार साझेदारी देखने को मिली। गिल ने विस्फोटक अंदाज में 82 रन जड़े, वहीं शिखर धवन ने समय लेकर 113 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली। 

दीपक चाहर ने टीम में वापसी करते हुए एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी है। चाहर ने जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाज़ों का विकेट अपने नाम किया। प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने भी चाहर का भरपूर साथ दिया और 3-3 विकेट चटकाए। 

ZIM vs IND: Match Prediction

Advertisement

जिम्बाब्वे ने बीते समय में अच्छा क्रिकेट खेला है, लेकिन इंडियन टीम काफी ज्यादा बेहतरीन है। मेहमानों का टीम बैलेंस काफी अच्छा है, ऐसे में सीरीज के दूसरे मैच में भी मेहमान टीम फेवरेट रहेगी। 

ZIM vs IND Head-to-Head:

कुल – 64
जिम्बाब्वे – 10
भारत – 52
टाई – 02
बेनतीजा – 00

Advertisement

ZIM vs IND Team News:

दोनों ही टीमों की तरफ से किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई है।

ZIM vs IND Probable Playing XI:

Advertisement

जिम्बाब्वे- तदिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट काया, सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान और विकेटकीपर), रयन बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा

भारत - शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

ZIM vs IND Fantasy XI:

Advertisement

विकेटकीपर – रेजिस चकबवा
बल्लेबाज़ – शुभमन गिल, शिखर धवन, रयन बर्ल
ऑलराउंडर – अक्षर पटेल, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा
गेंदबाज़ – मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, प्रसिद्ध, रिचर्ड नगारवा

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार