Zimbabwe vs West Indies Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का चौथा मुकाबला सोमवार, 23 फरवरी को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2022 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां होबार्ट के मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम ने 154 रनों का टारगेट डिफेंड करके जिम्बाब्वे को 31 रनों से धूल चटाई थी।
ZIM vs WI, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - सोमवार, 23 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - वानखेडे़ स्टेडियम, मुंबई
Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का चौथा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 19 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 10 रन चेज़ और 09 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 172 रन रहा है।
ZIM vs WI T20 Head To Head Record
कुल - 04
वेस्टइंडीज - 03
जिम्बाब्वे - 01
ZIM vs WI: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
ZIM vs WI: Player to Watch Out For
जिम्बाब्वे की टीम से ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा और वेलिंगटन मसाकाद्जा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Zimbabwe vs West Indies Probable Playing XI
Zimbabwe Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
West Indies Probable Playing XI: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
Zimbabwe vs West Indies Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का चौथा मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
ZIM vs WI Match Prediction, T20 World Cup 2026, ZIM vs WI Pitch Report, Today's Match ZIM vs WI, ZIM vs WI Prediction, ZIM vs WI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Zimbabwe vs West Indies
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।