Pakistan vs Zimbabwe T20I: जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर एल्टन चिगुंबुरा (Elton Chigumbura )ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार (7 नवंबर) को पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच के दौरान उन्होंने उन्होंने संन्यास का ऐलान किया। पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे। 

Advertisement

34 साल के चिगुंबुरा ने अपने इंटरनेशनल करियर के जौरान 2014 से 2106 तक जिम्बाब्वे की लिमिटेड ओवर टीम की भी कप्तानी की थी। चिगुंबुरा ने लगातार चोटिल रहने के कारण और टीम में युवा खिलाड़ियों के लिए जगह बनाने के चलते संन्यास का फैसला किया है।  

Advertisement

चिगुंबुरा ने 18 साल की उम्र में 20 अप्रैल 2004 को श्रीलंका के खिलाफ हरारे में खेल गए वनडे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 213 वनडे, 14 टेस्ट मैच और 54 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। 

चिगुंबुरा जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 281 इंटरनेशनल मैच 5761 रन बनाने के साथ-साथ 138 विकेट भी हासिल किए। उनके नाम तीनों फॉर्मेट को मिलाकर दो शतक और 26 अर्धशतक दर्ज हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार