आईपीएल 2021 अभी आधा भी पूरा नहीं हुआ और राजस्थान रॉयल्स के चार विदेशी खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर चोटिल होने के काऱण, वहीं एंड्रयू टाई और लियाम लिविंगस्टोन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। टीम के पास फिलहाल सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी बचे हैं, जिसमें जोस बटलर, क्रिस मॉरिस, डेविड मिलर औऱ मुस्तफिजुर रहमान शामिल हैं। 

Advertisement

खबरों के अनुसार राजस्थान ने अन्य टीमों से अपना विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पूरा करने के लिए मदद मांगी है। आज हम उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनी टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है और वह राजस्थान के लिए संजीवनी साबित हो सकते हैं। 

Advertisement

डेविड मलान (Dawid Malan)

दुनिया के नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज डेविड मलान को अभी तक पंजाब किंग्स के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। पंजाब की टीम में टी-20 के बड़े-बड़े हिटर्स शामिल हैं। अगर वह राजस्थान की टीमें आते हैं तो फ्रेंचाइजी की बल्लेबाजी को बहुत मजबूती मिलेगी। ओपनिंग करने के अलावा वह मिडल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। 

जिमी नीशम (Jimmy Neesham)

Advertisement

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीमश बल्ले औऱ गेंद से धमाल मचा सकते हैं, लेकिन पहले 5 मैचों में उन्हें मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में जगह नही मिली है। बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में वह राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। नीशम राजस्थान की मिडल ऑर्डर की परेशानी को ठीक कर सकते हैं और मिडल ओवर में गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

सैम बिलिंग्स (Sam Billings)

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है, इसके चलते ही पहले 6 मैच में सैम बिलिंग्स को पहले 6 मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। जबकि राजस्थान का टॉप बल्लेबाजी क्रम संघर्ष कर रहा है। 187 टी-20 मैच खेल चुके बिलिंग्स के आने से टीम को मजबूती मिल सकती है। टीम के पास संजू सैमसन और जोस बटलर हैं औऱ बिलिंग्स भी आते हैं राजस्थान के पास विकेटकीपर का एक और विकल्प बढ़ जाएगा। 

जेसन रॉय (Jason Roy)

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने मिचेल मार्श के रिप्लेसमेंट की तौर पर जेसन रॉय तो टीम में शामिल किए था। जिसकी पीछे का कारण था एक और ओपनर का विकल्प बढ़ाना। टीम के डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी है। इसके चलते ही अभी तक रॉय को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। अगर वह राजस्थान की टीम में आते हैं तो वह बटलर के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं, जो कि फ्रेंचाइजी के लिए ड्रीम ओपनिंग जोड़ी होगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार