वनडे इंटरनेशनल में ऐसे कई मैच हुए जिसमें बल्लेबाजों ने विपक्षी टीम के किसी एक गेंदबाज को निशाना बनाते हुए उसकी गेंदबाजी पर जमकर रन बटोरे हैं। आइये आज जानते है की वनडे इंटरनेशनल के इतिहास के उन टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाए। 

Advertisement

माइकल लुईस

Advertisement

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज माइकल लुईस के नाम है। लुईस ने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहनेसबर्ग में हुए मुकाबले में अपने 10 ओवर में 11.30 की इकॉनमी रेट से 113 रन लुटाये थे और इस दौरान उनको कोई विकेट भी नहीं मिला। देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

 

वहाब रियाज़ 

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज़  इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। वहाब ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाटिंघम में हुए मैच में 10 ओवर करते हुए बिना कोई विकेट कुल 110 रन लुटा दिए थे । उनका उनका इकॉनमी रेट 11 का रहा। 

 
Advertisement

भुवनेश्वर कुमार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। भुवनेश्वर ने साल 2015 में सॉउथ अफ्रिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अपने 10 ओवर करते हुए बिना कोई विकेट कुल 106 रन खर्च कर दिए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10.6 रहा। 

 
Advertisement

नुवान प्रदीप

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप ने साल 2017 में भारत के खलाफ मोहाली के मैदान पर हुए मैच में अपने 10 ओवर के कोटे में बिना विकेट कुल 106 रन लुटा दिए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10.6 रहा। 

 
Advertisement

मार्टिन स्नेडिन

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर न्यूज़ीलैण्ड के तेज गेंदबाज मार्टिन स्नेडिन का है। हालांकि उस समय वनडे मैच में एक टीम 60 ओवर खेलते थी औऱ एक गेंदबाज 12 ओवर करने की छूट होती थी। स्नेडिन ने साल 1983 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर हुए मैच में 12 ओवर में एक विकेट लेते हुए कुल 105 रन लुटा दिए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार