क्रिकेट दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला खेल है। हालांकि, केवल असाधारण लोग ही अपने देश के लिए खेल पाने का सपना पूरा कर पाते हैं और उनकी पहचान पूरी दुनिया में हो जाती है। प्रसिद्धि और सफलता इन क्रिकेट सितारों के बैंक बैलेंस को भी बढ़ाती है।

Advertisement

हम सभी जानते हैं कि एक स्टार क्रिकेटर के पास पैसा कमाने के कई स्रोत होते हैं जैसे राष्ट्रीय बोर्ड से वेतन, फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट आदि। यही कारण है कि कई क्रिकेट सितारे हैं जिनके पास भारी बैंक बैलेंस है। इनमें से साल 2021 यानि मौजूदा समय में सबसे अधिक पैसा कमाने वाले टॉप-4 क्रिकेटर कौन से हैं? हम इस आर्टिकल के माध्यम से पता लगाएंगे।

Advertisement

4. बेन स्टोक्स- 

2016 के टी 20 विश्व कप फाइनल में 19 रनों का बचाव ना कर पाने वाले बेन स्टोक्स ने पिछले कुछ सालों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन के साथ स्टोक्स ने इंग्लैंड और अपनी फ्रेंचाइजी टीमों को कई सनसनीखेज जीत दिलाई हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि स्टोक्स यकीनन इस समय सबसे मूल्यवान ऑलराउंडर्स में से एक हैं। इसी वजह से उनका बैंक बैलेंस भी भारी है। अगर स्टोक्स की सालाना कमाई की बात करें तो स्टोक्स लगभग 60 करोड़ रुपये कमा रहे हैं।

3. रोहित शर्मा

वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक और चार T20I शतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी रोहित शर्मा इस समय अपने करियर के शिखर पर हैंं। आईपीएल के पांच खिताब के साथ, मुंबई इंडियंस स्टार आईपीएल का सबसे सफल कप्तान है। अपनी बल्लेबाज़ी और कप्तानी से सभी का दिल जीतने वाले हिटमैन पैसा कमाने के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं। मौजूदा साल की बात करें, तो इस साल रोहित ने 74.49 करोड़ रुपए की वार्षिक आय कमाई है। जोकि उन्हें लिस्ट में तीसरे स्थान पर रखता है।

 
Advertisement

2. एमएस धोनी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारतीय महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भी फैंस के चहेते बने हुए हैं। तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान माही के सालाना वेतन की बात करें तो, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान प्रति वर्ष 108.28 करोड़ रुपये कमाते हैं। 40 साल की उम्र में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कितना आगे जाते हैं।

 

1. विराट कोहली

Advertisement

अगस्त 2008 में पदार्पण करते हुए, कोहली को राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में देर नहीं लगी। 32 साल की उम्र में कोहली के नाम 70 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। वह सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से अब ज्यादा दूर नहीं हैं। कोहली ने आज जो मुकाम हासिल कर लिया है उसकी बदौलत वो अरबों रुपयों के मालिक बन गए हैं। 2021 तक, भारतीय कप्तान को प्रति वर्ष लगभग INR 208.56 करोड़ का भुगतान किया जाता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार