पिछले दो मैच गंवाने के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ अपना चौथा मैच खेलने उतरेगी। सीजन के पहले मैच में मुबई इंडियंस के हराने के बाद चेन्नई को अगले दो मैच में राजस्थान और दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

चेन्नई के कप्तान धोनी के पास इस मुकाबले में कई खास कीर्तिमान बनाने का मौका होगा,आइए डालते हैं एक नजर।

Advertisement

सबसे ज्यादा मैच

धोनी इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। धोनी के आईपीएल करियर का यह 194वां मुकाबला होगा। इस मामले में वह अपने ही टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना को पीछे छोड़गें, जिन्होंने 193 मैच खेले हैं। रैना आईपीएल के इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। 

भारत के लिए 300 छक्के

Advertisement

दो छक्के औऱ मारते ही धोनी टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के मारने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक रोहित शर्मा (369) औऱ सुरेश रैना (311) ने ही यह कारनामा किया है। 

आईपीएल में 100 कैच

धोनी दो कैच और पकड़ते ही आईपीएल में 100 कैच पूरे कर लेंगे। दिनेश कार्तिक (103) के बाद इस टूर्नामेंट में यह मुकाम हासिल करने वाले वह दूसरे विकेटकीपर बनेंगे। 

Advertisement

आईपीएल में 4500 रन

धोनी (4476) इस मैच में 24 रन बनाते रही आईपीएल में 4500 रन पूरे कर लेंगे। सिर्फ 6 बल्लेबाजों ने ही इस टूर्नामेंट में 4500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार