5 दिसंबर,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार (6 दिसंबर) से यहां राजीव गांधी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे,आइए जानते हैं। 

Advertisement

रोहित शर्मा के 400 इंटरनेशनल छक्के

Advertisement

रोहित शर्मा इस मुकाबले में एक छक्का मार लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के मारने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। अब तक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (534 छक्के) और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (476 छक्के) ही इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कारनामा कर पाए हैं। 


भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

स्पिनर युजवेंद्र चहल अब तक खेले गए 34 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 50 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस मैच में 3 विकेट लेते ही वह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है, जिन्होंने 52 विकेट लिए हैं। 


Advertisement

मैकुलम को पछाड़ने का मौका

वेस्टइंडीज के कप्तान काइरोन पोलार्ड अगर 93 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ब्रैंडन मैकुलम को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। पोलार्ड ने अब तक 9830 रन बनाए हैं, वहीं संन्यास ले चुके मैकुलम के नाम 9922 रन दर्ज हैं। 


Advertisement

सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला तीसरा देश

यह भारत का 124वां टी-20 इंटरनेशनल मैच होगा। इसके साथ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले पर भारत तीसरे नंबर पर आ जाएगा। सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच पाकिस्तान (149) ने खेले हैं,वहीं न्यूजीलैंड (126) की टीम दूसरे नंबर पर है। 


Advertisement

रैना को पछाड़ने के करीब

कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले में एक छक्का मारते ही, भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल छक्के मारने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल कोहली और सुरेश रैना 58-58 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर रोहित शर्मा (115 छक्के) और युवराज सिंह (74 छक्के) दूसरे नंबर पर हैं।   
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार