ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को मिली अविश्वसनीय जीत को टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन मुकाबलों में से एक माना जाता है। भारतीय टीम ने फॉलोऑन मिलने के बावजूद भी इस मुकाबले में 171 रनों से जीत हासिल की थी। 1877 में टेस्ट क्रिकेट की शुरूआत के बाद ऐसा तीसरा बार हुआ था,जब किसी टीम ने फॉलोऑन मिलने के बाद जीत हासिल की थी। 

Advertisement

इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने लगातार 16 टेस्ट मैच जीते थे,जो कि एक रिकॉर्ड है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने स्टीव वॉ (110) और मैथ्यू हेडन (97) की शानदार पारियों के दम पर 445 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ग्लेन मैक्ग्राथ की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम 171 रनों पर ढेर हो गई। 

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को फॉलोऑन के लिए बुलाया। भारत ने पलटवार करते हुए वीवीएस लक्ष्मण (280) और वीवीएस लक्ष्मण(180) की पारियों की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 657 रन का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 384 रन का लक्ष्य रखा। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम स्पिनर हरभजन सिंह की फिरकी में फंसकर 212 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। भारत ने 171 रनों की विशाल जीत के साथ इतिहास रचा और 1-1 से सीरीज बराबर की। 

यह टेस्ट मैच वीवीएस लक्ष्मण की 280 रनों की पारी, राहुल द्रविड़ के साथ पांचवें विकेट के लिए 376 रनों की साझेदारी और हरभजन सिंह की हैट्रिक समेत कुल 13 विकेट चटकाने के लिए याद किया जाता है।

Advertisement

मैच सारांश

टॉस- ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया (पहली पारी) - 131.5 ओवर में 445 (स्टीव वॉ -110, मैथ्यू हेडन - 97, हरभजन सिंह - 7/123, जहीर खान - 2/89)

Advertisement

भारत (पहली पारी) - 171 58.1 ओवर में (वी। वी। लक्ष्मण - 59, ग्लेन मैकग्राथ - 4/18, माइकल कास्प्रोविज़ - 2/39)

फॉलो ऑन के बाद, भारत (दूसरी पारी) - 657/7 घोषित 178 ओवर में (वीवीएस लक्ष्मण - 281, राहुल द्रविड़ - 180, ग्लेन मैकग्राथ - 3/103)

ऑस्ट्रेलिया (दूसरी पारी) - 212 में 68.3 ओवर (मैथ्यू हेडन - 67, हरभजन सिंह - 6/73, सचिन तेंदुलकर - 3/31)

Advertisement

मैन ऑफ द मैच- वीवीएस लक्ष्मण
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार