ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक ग्रेग चैपल आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइये जानते ये उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Advertisement

पूरा नाम एवं जन्मस्थल

Advertisement

ग्रेग चैपल जन्म 7 अगस्त 1948 को ऑस्ट्रलिया के उनले,एडिलेड में हुआ।  इनका पूरा नाम ग्रेगोरी स्टीफेन चैपल है। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS  

 

ऐसा करने वाले वर्ल्ड के 4 बल्लेबाजों में से एक

ग्रेग चैपल क्रिकेट इतिहास कब उन गिने चुने खिलाड़ियों में है जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट और करियर के अंतिम टेस्ट में शतक जमाया है। उन्होंने अपना पहला टेस्ट साल 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला तो वही अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच पाकिस्तान के विरुद्ध खेला।

 
Advertisement

भाई इयान चैपल के साथ किया किया यह कारनामा 

ग्रेग चैपल और इयान चैपल क्रिकेट इतिहास में पहली भाईयों की जोड़ी बनी जिन्होंने टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक लगाया हो। इन दोंनो ने यह कारनामा साल 1972 में ओवल के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ किया था। इयान ने 118 और ग्रेग ने 113 रन की पारी खेली थी। 

 
Advertisement

लॉर्ड्स टेस्ट में किया था एक साहसिक काम

लॉर्ड्स में हुए एक टेस्ट मैच के दौरान ग्रेग चैपल ने पहली पारी में 47 तो वही दूसरी पारी में 59 रन बनाए। लेकिन इससे ज्यादा यह टेस्ट मैच किसी और घटना के लिए याद किया जाता है। टेस्ट मैच के दौरान एक एमसीसी मेंबर ने मैदान में खड़े अंपायर पर हमला कर दिया जिसको ग्रेग ने इंग्लैंड के कप्तान इयान बॉथम की मदद से उसे पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।

 
Advertisement

सौरव गांगुली से उनका विवाद

जब ग्रेग चैपल भारत के कोच बने तब टीम की कोचिंग से ज्यादा वो गांगुली के साथ विवाद के कारण ज्यादा सुर्ख़ियों में रहे। साल 2005 में जब जॉन राइट भारतीय कोच के पद से हटे तब ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल को भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया। उस दौरान गांगुली बल्लेबाजी में अच्छे फॉर्म से नहीं गुज़र रहे थे और चैपल ने उनसे कहा की कप्तान के तौर पर फॉर्म में गिरावट आने से पूरी भारतीय टीम को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है।

Advertisement

गांगुली ने ज़िम्बाब्वे दौरे पर पहले टेस्ट मैच में ही शानदार शतक जमाया और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की चैपल ने उन्हें कप्तानी छोड़ने की बात कही थी। मामला यही नहीं रुका और तब चैपल ने बीसीसीआई को एक पत्र लिखा जिसके बाद ज़िम्बाबवे दौर के बाद ही गांगुली को भारतीय टीम के कप्तानी पद से हटा दिया गया था। उनके कोच रहते हुए टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार