भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आज अपना 30वां बर्थडे मना रहे हैं। ईशांत ने अपने अभी तक के करियर में कई मैच जीताऊ प्रदर्शन किए हैं। ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशी पिचों पर भी इन्होंने अपने तेज गेंदबाजी का लोहा मनवाया है। आइये इस खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें ।

Advertisement

विराट के संग रोचक संयोग

Advertisement

इशांत शर्मा ने साल 2006 में इंडिया अंडर-19 के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था। खास बात यह है कि उन्होंने अपना अंडर-19 वनडे और टेस्ट विराट कोहली के साथ डेब्यू किया । इसके अलावा दोनों ने तमिलनाडु के खिलाफ एक साथ दिल्ली के लिए रणजी क्रिकेट एकसाथ कदम रखा है।

95 लाख रुपए की एक विकेट

Advertisement

साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई तो उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 6 करोड़ 74 लाख के भारी भरकम राशि में खरीदा। वो उस आईपीएल में बेरंग नजर आए थे औऱ पूरे टूर्नामेंट सिर्फ 7 विकेट हासिल कर पाए थे। जिसका मतलब था कि उन्हें एक विकेट लेने के लिए करीब 95 लाख रुपए मिले थे। 

इशांत शर्मा के बदौलत इन बल्लेबाजों ने बनाएं रिकार्ड्स

Advertisement

टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ तीन सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर माइकल क्लार्क(329*) , ब्रेंडन मैकुलम( 302) एलेस्टर कुक( 294) के नाम हैं। हैरानी की बात यह है कि ये इशांत शर्मा ने इन तीनों बल्लेबाजों के कैच छोड़ा जिसके बाद उन्होंने ये बड़े स्कोर बनाएं।

लॉर्ड्स के मैदान पर यादगार गेंदबाजी प्रदर्शन

Advertisement

साल 2014 में इशांत शर्मा  ने लॉर्ड्स के मैदान पर तेज गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश। उस पारी में उन्होंने 74 रन देते हुए 7 विकेट चटकाए जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड की टीम को लॉर्ड्स के मैदान पर 28 साल बाद हराया था।

विदेश की धरती पर शानदार रिकॉर्ड

इशांत शर्मा ने अपने करियर में कुल 8 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है जिसमें से 7 बार उन्होंने यह कारनामा विदेशी धरती पर किया हैं। उन्होंने 2 बार न्यूज़ीलैंड ,2 बार वेस्टइंडीज, 2 बार श्रीलंका और 1 बार इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की हैं। इसके अलावा उन्होंने 2008 की कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज में कुल 14 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

कपिल देव के बाद यह कारनामा करने वाले भारत दूसरे गेंदबाज

साल 2008 में इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज में कुल 15 विकेट हासिल किए थे जिसके बाद उन्हें 'मैन ऑफ दी सीरीज" के खिताब से नवाजा गया था। इशांत से पहले यह कीर्तिमान भारत के पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव ने साल 1983 में बनाया था
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार