आज क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन और सर्वकालिक महान ऑलराउंडर जैक कैलिस का जन्मदिन है। कैलिस 43 साल के हो गए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से कई कीर्तिमान बनाए। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

Advertisement

इसलिए पहनते थे 65 नंबर की जर्सी

Advertisement

जैक केलिस ने अपने वनडे करियर की बीच में 65 नंबर की जर्सी पहना करते थे। इसके पीछे बहुत ही खास कारण था। कैलिस अपने पिता के बहुत खरीब थे और उन्ही से उन्होंने क्रिकेट के गुण सिखे थे। 65 साल की उम्र में उनके पिता के देहांत हो गया था, जिसके बाद उन्होंने 65 नंबर की जर्सी पहनना शुरू की थी। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS 

कैलिस ने बनाया है ये अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

जैक कैलिस ने वनडे में 11,579 रन बनाएं और साथ में 273 विकेट भी चटकाए हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने 13,289 रन बनाने के साथ साथ 292 विकेट हासिल किये। वह ये कारनामा करने वाले दुनिया के अकेले क्रिकेटर हैं। इसके अलावा कैलिस टेस्ट और वनडे में 100 कैच लेने वाले भी दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं। 

टेस्ट व वनडे डेब्यू

Advertisement

कैलिस ने 14 दिसंबर साल 1995 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया लेकिन वो अपने पहले मैच में कुछ ज्यादा छाप नहीं छोड़ पाए और मात्र एक रन बना कर आउट हुए। उसके अगले साल 1996 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही अपने वनडे करियर की शुरुआत की लेकिन उसमें भी वो बैट और गेंद से कुछ खासा कमाल नहीं कर पाएं।

इस टूर्नामेंट के बाद बने स्टार

साल 1998 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी हुआ तब ये आईसीसी नॉक आउट ट्रॉफी के नाम से खेला जाता था। इसमें साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर इस ट्रॉफी पर कब्जा किया। कैलिस को उस टूर्नामेंट में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए "मैन ऑफ दी टूर्नामेंट" के खिताब से नावजा गया। उन्होंने उस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी में 164 रन बनाएं तो वहीं गेंदबाजी में भी 8 विकेट चटकाए थे।

 
Advertisement

साल 2003 में की डॉन ब्रैडमैन की बराबरी

साल 2003 कैलिस के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने डॉन ब्रैडमैन के  बाद 5 टेस्ट मैचों में लगातार 5 शतक लगाने का कीर्तिमान हासिल किया। साल 2004 में उन्होंने उन्होंने टेस्ट मैचों में 24 गेंदों में शतक ठोक टेस्ट मैचों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उनके इस रिकॉर्ड को मिस्बाह-उल-हक ने 21 गेंदों में अर्धशतक लगा कर तोड़ा।

इन दो खिलाड़ियों के साथ बनाया रिकॉर्ड

Advertisement

कैलिस ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान पर 100 टेस्ट मैच खेलने के आंकड़े को छुआ। ये मैच एक और मायने में यादगार रहा क्योंकि इसी मैच में न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफेन फ्लेमिंग और साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर शॉन पॉलक ने भी अभी अपने-अपने टेस्ट करियर के 100 मैच पूरे किए।

2005 रहा बेहद खास 

साल 2005 आते आते जैक कैलिस ने क्रिकेट जगत और क्रिकेट प्रेमी पर अपनी धाक जमा ली थी। उस साल कैलिस ने टेस्ट में 1288 रन बनाएं जिसके बाद उन्हें "आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ दी ईयर" का अवार्ड दिया गया और साथ में आईसीसी प्लेयर ऑफ दी ईयर के खिताब से भी नावजा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार