क्रिकेट के खेल में एक कहावत है 'पकड़ो कैच और जीतो मैच।' एक मुकाबले में जीत के लिए बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ फील्डर की भी अहम भूमिका होती है। अगर कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी या गेंदबाजी में फेल हो जाता है तो वह अच्छी फील्डिंग कर के टीम के प्रदर्शन में अपना योगदान दे सकता है। आइए आज हम आपको बताते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट+वनडे+टी20 इंटरनेशनल) को मिलाकर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में। 

Advertisement

1. महेला जयवर्धने

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम है। जयवर्धने ने 652 मैचों की 768 पारियों में 440 कैच पकड़े हैं। PHOTOS:भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

 

2. रिकी पोटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज रिकी पोटिंग इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पोटिंग ने 560 इंटरनेशनल मैच की 717 पारियों में 364 कैच पकड़े हैं। PHOTOS:भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

 
Advertisement

3. जैक कैलिस


क्रिकेट इतिहास के बेस्ट ऑलराउंडरों में शुमार साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट जैक कैलिस इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। कैलिस ने बल्ले औऱ गेंद के अलावा अपनी फील्डिंग के दम पर भी अपनी टीम को जीत दिलाई है। उन्होंने 519 इंटरनेशनल मैचों की 664 पारियों में 338 कैच पकड़े हैं।

 

4. राहुल द्रविड़

Advertisement


भारतीय बल्लेबाजी क्रम की दीवार माने जाने वाले राहुल द्रविड़ फील्डिंग के मामल में भी टीम इंडिया की दीवार थे। द्रविड़ ने 509 इंटरनेशनल मैचों की 571 पारियों में 334 कैच लपके हैं।

 

5. स्टीफन फ्लेमिंग


न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग सबसे ज्यादा इंटरनेशनल कैच पकड़ने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। फ्लेमिंग ने 396 इंटरनेशनल मैचों की 480 पारियों में 306 कैच लपके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार