क्रिकेट के मैदान पर जब कोई बल्लेबाज चौके और छक्के मारता है तो क्रिकेट फैंस का रोमांच चरम पर होता है। मैदान पर छक्के के मुकाबले चौके भले ही ज्यादा लगते हो मगर चौके मारने के लिए बल्लेबाज को तकनीकी रूप से ज्यादा सक्षम होना पड़ता  है।

Advertisement

आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सहसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में। 

 
Advertisement

सचिन तेंदुलकर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। सचिन ने टेस्ट,वनडे औऱ टी20 क्रिकेट में कुल 664 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 34,357 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4076 चौके लगाए। 

 

कुमार संगाकारा
इस लिस्ट में दूसरे पायेदान पर वर्ल्ड क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा विराजमान है।

संगाकारा ने टेस्ट,वनडे औऱ टी20 क्रिकेट में कुल 594 मैच खेले जिसमें उन्होंने 28,016 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कुल 3015 चौके लगाए। 

 
Advertisement

रिकी पोंटिंग
क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में तीसरे पायेदान पर है। पोंटिंग ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 560 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 27,483 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने में कुल 2781 चौके जड़े। 

 

Advertisement

महेला जयवर्धने
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने टेस्ट,वनडे औऱ टी20 क्रिकेट में कुल 652 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 25957 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 2679 चौके लगाए।

 

राहुल द्रविड़
एक समय भारत के बल्लेबाजी क्रम की दीवार रहे राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में पांचवे पायेदान पर है। द्रविड़ ने इंटरनेशनल क्रिकेट के कुल 509 मैच खेले जिसमें उन्होंने  24208 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2604 चौके लगाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार