Mumbai Indians Team Preview: मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टूर्नामेंट जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुंबई आईपीएल 2023 में पॉइंट्स टेबल मे चौथे स्थान पर रहीं थी और दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया था। आगामी सीजन के ऑक्शन से पहले जानते हैं टीम की ताकत औऱ कमजोरी, पर्स में कितना पैसा है और फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है। 

Advertisement

ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड (लखनऊ से ट्रेड), हार्दिक पंड्या (गुजरात से ट्रेड)।

रिलीज किए गए खिलाड़ी

अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुएन यान्सेन, झाय रिचर्डसन, राइली मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वॉरियर।

 

मुंबई इंडियंस का पर्स औऱ खाली स्लॉट

Advertisement

मुंबई इंडियंस के पास आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सबसे कम पैसे हैं, टीम के पर्स में सिर्फ 17.75 करोड़ रुपये हैं। मुंबई इंडियंस में कुल 8 स्लॉट खाली हैं, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ियों के हैं। 

मुंबई इंडियंस की ताकत 

मौजूदा मुंबई इंडियंस टीम की ताकत उसकी बल्लेबाजी हैं। ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी है। वहीं मिडल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलव वर्मा, टिम डेविड और हार्दिक पांड्या है। मौजूदा समय में सूर्यकुमार इस फॉर्मेट के बेस्ट बल्लेबाज हैं। युवा वर्मा और वढेरा ने पिछले सीजन में अपना टैलेंट दिखाया है। 

Advertisement

इसके अलावा टीम के पास बेहतरीन कप्तान रोहित है, जो अभी तक पांच बार टीम को अपनी अगुआई में चैंपियन बना चुके हैं। 

मुंबई इंडियंस की कमजोरी

मौजूदा मुंबई इंडियंस की गेंदबाज थोड़ी कमजोर दिखाई पढ़ती है, खासकर स्पिन डिपार्टमेंट में। पीयूष चावला के अलावा स्पिन गेंदबाजी में कोई ऐसा विकल्प नहीं है जो लगातार विकेट हासिल कर सके। वहीं तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का कोई विकल्प नहीं है। पिछले सीजन मे आकाश मधवाल ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन उनके पास अनुभव की कमी है। बुमराह के अलावा टीम के पास अन्य तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडोर्फ हैं। 

Advertisement

IPL 2024 में इन खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं मुंबई

Also Read: Live Score

मुंबई आगामी ऑक्शन में अफगानिस्तान के स्पिन मुजीब उर रहमान पर दांव खेल सकती है। मुजीब शानदार स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। हालांकि पिछले दो सीजन के ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। वहीं तेज गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोइट्जे और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पीछे जा सकती है। कोइट्जे ने भारत में 2023 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं स्टार्क टीम की तेज गेंदबाजी को औऱ मजबूत करने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर बुमराह का अच्छा बैकअप साबित होंगे। बता दें कि स्टार्क ने 2015 के बाद से आईपीएल नहीं खेला है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार