आईपीएल अपने ताबड़तोड़ क्रिकेट के लिए वर्ल्ड क्रिकेट में काफी मशहूर है। आईपीएल के हर सीजन में किसी न किसी टीम में से एक नया हीरो निकलकर आता है जो अपने बल्लेबाजी का कमाल दिखाकर अपनी टीम को बड़े और अहम मौकों पर जीत हासिल कराता है। आईपीएल हर साल ऐसे शानदार खिलाड़ियों के बेहतरीन बल्लेबाजी के हुनर को ऑरेंज कैप से नवाजता है। पेश हैं आईपीएल के पिछले सात सीजन में ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट। 


Advertisement

आईपील 2008  

Advertisement

शॉन मार्श- 616 रन, 11 पारी, औसत-68.44, उच्च स्कोर-115, शतक-1, हाफ सेंचुरी-5

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल के पहले सीजन में शानदार बल्लेबाजी से अपनी पहचान को क्रिकेट वर्ल्ड में स्थापित कर दिया। बाऐं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श की ख्याती को बढ़ाने में आईपीएल में खास भूमिका निभाई थी।


आईपीएल 2009

मैथ्यू हेडन: 572 रन, 12 पारी, औसत-52, उच्च स्कोर-89, शतक-0, हाफ सेंचुरी-5

Advertisement

144.81 की स्ट्राइक रेट के साथ मैथ्यू हेडन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर चेन्नई की टीम को आईपीएल 2009 में मजबूत अधार प्रदान किया था। 


आईपीएल 2010

सचिन तेंदुलकर  : 618 रन, 15 पारी, औसत- 47.53, उच्च स्कोर-89*, शतक-0, हाफ सेंचुरी-5

Advertisement

सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाज ने 2010 के आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से इस सीजन को हमेशा के लिए अमर कर दिया। मुंबई इंडियंस के तरफ से अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों के झूमने का मौका देकर मास्टर ब्लास्टर ने आईपीएल की गरिमा पर चार चांद लगा दिए थे।


आईपीएल 2011

क्रिस गेल : 608 रन, 12 पारी, औसत-67.55, उच्च स्कोर-107, शतक-2, हाफ सेंचुरी-3

Advertisement

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपनी बल्लेबाजी के आंधी से आईपीएल में रनों के आंधी लाकर क्रिकेट के चाहनें वालो को कई बार रोमांच के सागर में गोते लगाने के लिए मजबूर किया था। 2011 के आईपीएल सीजन में गेल ने अपने बल्ले से लगभग 185.33 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।


आईपीएल 2012

क्रिस गेल : 733 रन, 14 पारी, औसत-61.08, उच्च स्कोर-128, शतक-1, हाफ सेंचुरी-7

Advertisement

2011 की ही तरह इस बार के आईपीएल में भी क्रिस गेल ने अपना रौद्र रूप दिखाकर गेंदबाजों की धुनाई करते हुए दर्शकों में रोमांचित कर दिया था । 2012 के आईपीएल में क्रिस गेल ने 58 छक्के जड़कर गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। 49 % प्रतिशत स्कोर गेल ने सिर्फ बाउंड्री से बनाए थे।


आईपीएल 2013

माइकल हसी : 733 रन, 17 पारी, औसत-52.35, उच्च स्कोर-95, शतक-0, हाफ सेंचुरी-6

Advertisement

मिस्टर क्रिकेट से अपने नाम को सजाने वाले माइकल हसी के लिए 2013 का आईपीएल सबसे बेहतरीन रहा। हर एक मैच में अपने बल्ले से रनों की बारिश से चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।


आईपीएल 2014

रॉबिन उथप्पा : 660 रन, 16 पारी, औसत-44, उच्च स्कोर-83, शतक-0, हाफ सेंचुरी-5

Advertisement

2014 में कोलकाता की शुरूआत शुरू के मैचों में खराब रही पर आगे के मैचों में शानदार वापसी कर के कोलकाता की टीम किसी चमत्कार की तरह विजेता भी बन गई। कोलकाता नाइटराइडर्स के  परफॉर्मंस में हैरतंगेज बदलाव के पीछे सिर्फ रॉबिन उथप्पा की बल्लेबाजी का ही करिश्मा था। रॉबिन उथप्पा ने गौतम गंभीर के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी कर कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल खिताब जितानें  में अहम भूमिका निभाई थी। 


(CRICKETNMORE)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार