इंटरनेशनल क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने शुरूआत से अपने खेल से फैंस का दिल जीता। लेकिन मैदान या मैदान से बाहर हुई किसी घटना के कारण कम उम्र में उनकी मौत हो गई, आइए जानते हैं उन क्रिकेटर्स के बारे में

Advertisement

हैंसी क्रोनिए

Advertisement

साउथ अफ्रीका के महान कप्तान हैंसी क्रोनिए की मौत साल 2002 में एक विमान दुर्घटना में हुई थी, उस समय उनकी उम्र 32 साल थी। 2002 में हवाई यात्रा के दौरान उनका विमान ओटेन्क्यूआ पहाड़ से टकरा गया था और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी।

 

फिलिप ह्यूज

ऑस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज की मौत मैदान पर ही एक घरेलू मैच के दौरान गेंद सिर पर लगने से हुई थी,उस समय उनकी उम्र 25 साल थी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शैफील्ड शील्ड मैच के दौरान जब वो बल्लेबाजी कर रहे थे तब तेज गेंदबाज सीन एबॉट ने एक तेज बाउंसर मारा जो उनके हेलमेट के पिछले हिस्से में जाकर लगा। दो दिन ईलाज के बाद उन्होंने दुनिया को अलवा ह्यूज ने अपने देश के लिए 26 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले थे।

बेन होलियोके 

Advertisement

इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन होलियोके जो कि मेलबर्न में जन्में थे उनकी मृत्यु 24 साले के में उम्र में एक कार दुर्घटना में हुई थी। साल 2002 में पर्थ में हुए कार हादसे में बेन खुद को संभाल नहीं पाए और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। बेन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एडम होलियोके के छोटे भाई थे।

कोली स्मिथ

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कोली स्मिथ की मौत साल 1959 में महज 26 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना से हुई। स्मिथ लंदन में होने वाले एक चैरिटी मैच खेलने जा रहे थे, तभी उनकी कार मवेशियों से भरे एक ट्रक में टकरा गई। इस दुर्घटना के बाद स्मिथ कोमा में चले गए जिसके बाद हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गयी।

Advertisement

मंजुरल इस्लाम राणा

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मंजुरल इस्लाम राणा ने बांग्लादेश के लिए 6 टेस्ट तथा 25 वनडे मैच खेले है। राणा मोटरसाइकिल चलाते हुए पहले बस और फिर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके चलते उनकी मौत हो गई । उस समय उनकी उम्र 22 साल थी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार