आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी टी-20 क्रिकेट लीग है। इसमें  खिलाड़ियों पर जम के पैसा बरसता है।  इस साल इसका 11वा संस्करण ख़त्म हुआ और एक रिपोर्ट आयी है जिसमें यह बताया गया है की बतौर मैच फीस किस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा पैसे मिलें है। आइए उन टॉप-10 खिलाडियों की जिसने आईपीएल के मैच फीस से सबसे ज्यादा कमाई की है।  देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

 
Advertisement

 

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल इतिहास के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी एमएस धोनी ने आईपीएल की मैच फीस से सबसे ज्यादा पैसे कमाए है। धोनी ने आईपीएल के 9 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स और 2 सीजन राइसिंग पुणे सुपरजआंट्स  के लिए खेले है जिसमें उन्होंने सिर्फ मैच फीस से 107.8 करोड़ रुपए कमाए है। धोनी की लोकप्रियता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है धोनी आईपीएल इतिहास के एकलौते खिलाड़ी है। जिसको अपनी टीम में खरीदने के लिए सभी 8 टीमों ने बोली लगायी है। 

 

रोहित शर्मा

Advertisement

दूसरे नंबर पर भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा है। रोहित ने आईपीएल के शुरुआती तीन साल डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले और उस के बाद साल 2011 से मुंबई इंडियन्स से जुड़े और अब तक उसका हिस्सा हैं।  रोहित ने आईपीएल की मैच फीस से कुल 106.1 करोड़ रुपए की कमाई की है।  

 

गौतम गंभीर

Advertisement

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों और बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर तीसरे पायेदान पर हैं।  गंभीर ने आईपीएल के अपने शुरूआती कुछ साल दिल्ली डेरडेविल्स के लिए खेले और बाद में कोलकाता की टीम से जुड़ गए जहाँ उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता को 2 बार चैंपियन बनाया और इस साल वापस दिल्ली की टीम से जुड़ गए। गंभीर ने 11 सीजन तक आईपीएल के मैच फीस से कुल 94.6 करोड़ रुपए कमाए है। 

 

विराट कोहली 

Advertisement

चौथे पायेदान पर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मौजूद है। कोहली आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अभी तक बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स से जुड़े हुए है। कोहली ने बतौर फीस आईपीएल से कुल 92.2 करोड़ कमाए है। 

 

युवराज सिंह 

Advertisement

पांचवे नंबर पर भारत के लिए 2011 वर्ल्ड कप के हीरो युवराज सिंह मौजूद है। वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ,पुणे वारियर्स इंडिया ,रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर,  सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के लिए खेले हैं। युवराज सिंह ने आईपीएल मैच फीस से करीब 83.6 करोड़ रुपए की कमाई की है। 

 

सुरेश रैना

Advertisement

छठे पायेदान पर मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना मौजूद हैं। रैना ने अभी तक चेन्नई के लिए 9 सीजन और 2 सीजन गुजरात लायंस के लिए खेले हैं। उन्होंने आईपीएल मैच फीस से करीब 77.7 करोड़ रुपए की कमाई की है। 

 

एबी डी विलियर्स 

Advertisement

मिस्टर 360 क्रिकेटर एबी डी विलियर्स आईपीएल के सबसे मशहूर विदेशी बल्लेबाजी हैं। इस लिस्ट में वह सातवें पायेदान पर हैं। डी विलियर्स अब तक खेले गए 11 सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बतौर मैच फीस 69.5  करोड़ रुपए की कमाई की है। 

 

शेन वॉटसन

Advertisement

इस लिस्ट में आठवें पायेदान पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन मौजूद हैं। वॉटसन पहले राजस्थान , बंगलौर और इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का हिस्सा रहे। उन्होंने बतौर फीस करीब 69.1 रुपए की कमाई की है। 

 

रॉबिन उथप्पा

Advertisement

इस लिस्ट में नौवें पायेदान पर भारत के रॉबिन उथप्पा मौजूद है। उथप्पा आरसीबी ,पुणे वारियर्स इंडिय के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। उथप्पा ने आईपीएल से बतौर मैच फीस 65.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

 

शिखर धवन

Advertisement

इस लिस्ट में दसवें स्थान पर भारत के विस्फोटक ओपनर शिखर धवन मौजूद है। शिखर डेक्कन चार्जर्स ,दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। धवन ने आईपीएल से बतौर मैच फीस 59.7 करोड़ रुपए की कमाई की है।     

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार