भारत में क्रिकेट का त्यौहार यानी आईपीएल के 14वें सीजन की शुरूआत 9 अप्रैल से होने वाली है। पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आज हम आपको बताएंगे आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में 

डेविड वॉर्नर (David Warner)

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान औऱ ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है। वॉर्नर ने 142 मैचों की 142 पारियों में 42.71 की औसत से 5254 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 48 अर्धशतक जड़े हैं। 

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज शिखऱ धवन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। धवन ने 176 की 175 पारियों में 34.41 की औसत से 5197 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 41 अर्धशतक जड़े हैं। 

 

विराट कोहली (Virat Kohli)

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 192 मैचों की 184 पारियों में 38.16 की औसत से 5878 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 39 अर्धशतक बनाए हैं। 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

Advertisement

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपने आईपीएल करियर में खेले गए 200 मैच की 195 पारियों में 31.31 की औसत से 5230 रन बनाए हैं, जिसमें 39 अर्धशतक शामिल हैं।

सुरेश रैना (Suresh Raina)

Advertisement

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 193 मैच की 189 पारियों में 33.34 की औसत से 5368 रन बनाए हैं, जिसमें 38 अर्धशतक शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार