30 मई से इंग्लैंड की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का 12वां संस्करण खेला जाएगा। आज तक खेले गए सभी वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों ने जितना अच्छा प्रदर्शन किया उतना ही गेंदबाजों ने भी प्रभावित किया है। ऐसे में आइये आज जानते है आज तक हुए सभी वर्ल्ड कप मैचों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में।

Advertisement

ग्लेन मैक्ग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ के नाम वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है। मैक्ग्राथ ने 39 वर्ल्ड कप मैचों की 39 पारियों में कुल 71 विकेट चटकाए है। इस दौरान इनकी इकॉनमी 3.96 रही तो वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 15 रन देकर 7 विकेट रहा है।

मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)

वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे कामयाब स्पिनर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 40 वर्ल्ड कप मैचों की 39 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 68 विकेट अपने नाम किये है। इस दौरान मुरलीधरन का इकॉनमी रेट 3.88 तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 19 रन देकर 4 विकेट रहा।

Advertisement

वसीम अकरम (पाकिस्तान)

इस लिस्ट में तीसरें नंबर पर पाकिस्तान के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम मौजूद है। अकरम ने अपने करियर में कुल 38 वर्ल्ड कप मैचों में हिस्सा लिया है जिसकी 36 पारियों में उनके नाम 55 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान अकरम का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 28 रन देकर 5 विकेट रहा तो वहीं उनकी इकॉनमी 4.04 रही।

 
Advertisement

चामिंडा वास (श्रीलंका)

श्रीलंका के बाएं हाथ के पूर्व तेज स्विंग गेंदबाज चामिंडा वास ने वर्ल्ड कप में 31 मैच खेलते हुए कुल 49 विकेट चटकाए है। इस दौरान वास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट रहा तथा उनकी इकॉनमी रेट 3.97 रहा।

Advertisement

जहीर खान (भारत)

इस लिस्ट में पांचवे नंबर भारत के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान मौजूद है। जहीर ने वर्ल्ड कप में 23 मैच खेले है जिसकी 23 पारियों में कुल 44 विकेट चटकाए है। वर्ल्ड कप में जाहिर खान का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 42 रन देकर 4 विकेट है तथा उनका इकॉनमी 4.47 की रही ।


Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार