भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून को इंग्लैंड के साउथेम्पटन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहली बार हो रहे इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले में भारत को पहुंचने में हर खिलाड़ी ने अहम योगदान दिया है। आइए आपको बताते हैं उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और भारत को टूर्नामेंट का फाइनल पहुंचाने में मदद की है। 

Advertisement

अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)

Advertisement

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए  सबसे ज्यादा रन अंजिक्य रहाणे ने बनाए हैं। रहाण ने 17 मैच की 28 पारियों में 43.40 की औसत से 1095 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 115 रन रहा। 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

हिटमैन रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 11 मैचों की 17 पारियों में 64.37 की औसत से 1030 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान हिटमैन का बेस्ट स्कोर 215 रन रहा है। 

Advertisement

विराट कोहली (Virat Kohli)

सबसे लंबे फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला उतना नहीं चला जिसके लिए वह जाने जाते हैं। कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान खेले गए 14 मैच की 22 पारियों में 43.85 की औसत से 877 रन बनाए, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 254 रन रहा। नवंबर 2019 रे बाद से कोहली के बल्ले से टेस्ट शतक नहीं निकला है।

Advertisement

मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal)

ओपनर मयंक अग्रवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए 12 मैच की 20 पारियों में 42.85 की औसत से 857 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान मयंक का बेस्ट स्कोर 243 रन रहा। खराब फॉर्म के चलते मयंक को इंग्लैंड के खिलाफ हुई चार टेस्ट मैच की सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था। 

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara)

भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा पांचवें स्थान पर हैं। पुजारा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेले गए 17 मैचों की 28 पारियों में 29.21 की औसत से 818 रन बनाए,जिसमें 9 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर सिर्फ 81 रन रहा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार