मांकड़ नाम तो सुना ही होगा.... टीम इंडिया के महान ऑलराउंडर वीनू मांकड़ (Vinoo Mankad) । इंटरनेशनल क्रिकेट में दशकों तक रन आउट के विवादास्पद तरीके से उनका नाम जोड़ा गया। लेकिन वीनू और उनके परिवार का रिश्ता भारतीय क्रिकेट के कई एतेहासिक पलों से भी जुड़ा रहा है। वीनू मांकड़ औऱ उनके बेटे अशोक मांकड़ (Ashok Mankad) भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली कई पिता-पुत्र की जोड़ी में से एक रहे। 

Advertisement

वीनू भारत की पहली टेस्ट जीत और उनके बेटे अशोक इंग्लैंड में भारत की पहली टेस्ट और सीरीज जीत का हिस्सा रहे। 

Advertisement

भारतीय टीम ने अपने टेस्ट इतिहास का पहला मुकाबला जून 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला था, लेकिन पहली जीत के लिए करीब 20 साल का इंतजार करना पड़ा। भारत को टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत मिली फरवरी 1952 में। इस जीत के हीरो थे ऑलराउंडर वीनू मांकड़, जिन्होंने उस मैच में पहली पारी में 8 विकेट और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे। उस मैच में भारत ने एक पारी और 8 रन से इंग्लैंड को मात दी थी। 

अपने घर में तो भारतीय टीम ने अंग्रेजों को हार का स्वाद चखा दिया था लेकिन इंग्लैंड की उसकी ही धरती पर हराने के लिए 39 साल का समय लगा और पहली जीत आई सन् 1971 में। जब भारत ने केनिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। अशोक मांकड़ इंग्लैंड की धरती पर भारत की उस पहली टेस्ट जीत हिस्सा थे। हालांकि वह बल्ले से टीम की जीत में अपना योगदान नहीं दे पाए थे। इस सीरीज के पहले 2 मैच ड्रॉ रहे थे, जिससे भारत ने इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज भी जीती। 

अब एक नजर डालते हैं दोनों के करियर के आंकड़ों पर। वीनू मांकड़ ने भारत के लिए 44 टेस्ट मैच खेले और पांच शतक और छह अर्धशतकों की बदौलत 2109 रन बनाए। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 231 रन रहा। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 162 विकेट अपने खाते में डाले, जिसमें पारी मे 52 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। लेकिन अशोक का करियर पिता की तरह शानदार नहीं रही और वह 22 टेस्ट में 991 रन ही बना पाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

वीनू मांकड़ के अशोक के अलावा 2 और बेटे थे, राहुल और अतुल। दोनों ने क्रिकेट तो खेला लेकिन उनका सफर फर्स्ट क्लास क्रिकेट तक ही सिमट कर रह गया

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार