22 अगस्त से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज एंटीगुआ के मैदान पर होगा। टी-20 और वनडे के बाद अब टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से जम के रन बरस सकते है और उनकी नजर कई बड़े कीर्तिमान पर होगी। ऐसे में आइये आज जानते है वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैचों विराट कोहली के बल्ले से बनने वाले कुछ रिकार्ड्स के बारे में।

Advertisement

सहवाग की बराबरी करने का मौका

Advertisement

विराट कोहली ने अभी 77 टेस्ट मैचों की 131 पारियों में कुल 6613 रन बनाए है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की 3 पारियों में अगर कोहली 387 रन बना लेते हैं तो वह पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज 7000 रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ जाएंगे। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर के 7000 रन 134 पारियों में पूरा किया है। पहले स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज वॉली हैमंड मौजूद है जिन्होंने 131 टेस्ट पारियों में 7000 रन बनाए हैं।

 

इंजमाम उल हक को पीछे छोड़ेंगे कोहली

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 78 रन बनाते ही विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक को पीछे छोड़ देंगे और इस लिस्ट में दसवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। इंजमाम ने जहां 499 इंटरनेशनल मैचों में 20,580 रन बनाए है तो वहीं विराट कोहली ने 386 इंटरनेशनल मैचों में 20,502 रन बना लिए है। 

जयवर्धने और वॉली हैमंड की बराबरी कर सकते हैं विराट

Advertisement

विराट कोहली ने अभी तक के अपने टेस्ट करियर में कुल 6 दोहरे शतक लगाए है। अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक दोहरा शतक लगा लेते हैं तो श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने(7 दोहरे शतक) तथा इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज वॉली हैमंड(7 दोहरे शतक) की बराबरी कर लेंगे और इस लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार