आईपीएल 2019 के लिए हुई नीलामी में भारत के घरेलू खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। जो खिलाड़ी इस नीलामी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे वो तमिलनाडु के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने सबको चौंकाते हुए उन्हें 8 करोड़ 40 लाख रुपए की भारी-भरकम रकम देकर अपने साथ जोड़ा आइये आज जानते है वरुण से जुड़ी कुछ खास बातें।

Advertisement

ऐसे की शुरुआत

Advertisement

वरुण चक्रवर्ती ने 13 साल की उम्र में बतौर विकेटकीपर- बल्लेबाज अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। हालांकि स्कूल पूरा होने के बाद उन्होंने चेन्नई के एसआरएम यूनिवर्सिटी में आर्किटेक्टर की पढ़ाई शुरू की और इसके बाद उन्होंने दो साल एक कंपनी में नौकरी भी की। लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़कर फिर से क्रिकेट खेलना शरू किया, लेकिन इस बार बतौर तेज गेंदबाज।

 

ऐसे बने स्पिनर

चक्रवर्ती ने इसके बाद कई क्रिकेट क्लब्स के लिए खेले लेकिन इसी बीच उनकों घुटने में चोट लग गयी जिसके बाद वो तेज गेंदबाजी छोड़ कर स्पिन गेंदबाजी पर उतर गए। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही थी कि वो गली क्रिकेट खेलते समय टेनिस बॉल से तरह-तरह की की गेंदबाजी एक्सपेरिमेंट करते थे। उन्होंने कहा की "मेरे लिए इंजरी के बाद फिर से तेज गेंदबाजी करना मुश्किल था और मैंने स्पिन गेंदबाजी पर हाथ आजमाया और यह मेरे लिए एक जादुई बदलाव था।

 

नामुमकिन है ऐसी गेंदबाजी करना

Advertisement

क्रिकेट के खेल में एक ओवर में 6 गेंदे फेंकी जाती हैं लेकिन वरुण के पास एक ओवर के लिए 7 अलग-अलग तरह की गेंद हैं। गौरतलब है कि वरुण इससे पहले चेन्नई सुपर किंगस तथा कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए  अभ्यास सत्र में नेट्स में गेंदबाजी करते थे। विजय हज़ारे ट्रॉफी में उन्होंने तमिलनाडु के तरफ से खेलते हुए कुल 22 विकेट अपने नाम किये और सुर्खियों में आये, और उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ की भारी भरकम राशि में अपने टीम में खरीदा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार