24 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMOPE)। भारतीय क्रिकेट में महानतम बल्लेबाज की बात की जाएगी तो सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर क्रिकेट प्रेमियों के जुबान पर होगा।

Advertisement

ऐसा इसलिए नहीं कि सचिन ने कई रिकॉर्ड अपने करियर में बनाए हैं बल्कि ऐसा इसलिए  है क्योंकि सचिन ने जिस अंदाज के साथ पूरे करियर में बल्लेबाजी करी वो हमेशा किसी महान बल्लेबाज की निशानी होती है। इसलिए तो क्रिकेट के सबसे बड़े महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन ने सचिन के खेलने के स्टाइल को अपने जैसा कहा था।

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन ऐसे एक मात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कल्पानओं की सिमाओं को पार करते हुए 100 शतक जमाए है। सचिन ने वनडे के अपने करियर में 49 शतक और टेस्ट में 51 शतक जमाकर इस अनोखे कारनामें को पूरा किया था।

साल 1989 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया उस वक्त सचिन केवल 16 साल के थे उसके बाद अपने उम्र के 41वें पड़ाव पर क्रिकेट को अलविदा कहा।

किसी भी खिलाड़ी के लिए इतने लंबे समय तक एक समान फिटनेस बनाकर खेलते रहना सचिन के महान बननें की झलक को दर्शाता है। सचिन ने अपने पूरे करियर में ऐसे – ऐसे गेंदबाजों का सामना किया जो अपने समय में बेहद ही खतरनाक थे। मसलन इमरान खान, कर्टली एम्ब्रोस, कर्टनी वाल्श, एलन डोनाल्ड, शोएब अख्तर, शेन वार्न, मुथ्थैया मुरलीधरन के अलावा ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्राथ, वसीम अकरम औऱ वकार यूनुस जैसे बेहतरीन गेंदबाजों के समक्ष सचिन ने अपने बल्लेबाजी से जो पारियां खेली वो आजतक बेहतरीन पारियों में गिना जाता है।

सचिन ने ना सिर्फ इन गेंदबाजों का सामना घरेलू मैदान पर किया बल्कि उन विदेशी मैदानों पर भी कर अपनी धाक जमाई जहां किसी भी बल्लेबाजों के द्वारा रन बनाना टेढ़ी खीर साबित होता था। सचिन तेंदुलकर औसतन दुनिया के 90 से अधिक क्रिकेट मैदानों पर खेल चुके हैं।

Advertisement

सचिन अपने खेल से तो क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने में कामयाब रहे ही थे ब्लकि मैदान के बाहर और अंदर अपने व्यवहार से खुद को महान बना लिया था।

शायद इसलिए ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने सचिन को क्रिकेट का भगवान कहकर पुकारा था।

सचिन हमेशा से टेस्ट क्रिकेट में अव्वल रहे । यही कारण था कि जब तेंदुलकर 79 वनडे खेलने के बाद अपना पहला शतक जमाने में कामयाब हुए तो इससे पहले सचिन टेस्ट क्रिकेट में 7 शतक जमा चुके थे। क्रिकेट में हमेशा कहा जाता है जो बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है वहीं बल्लेबाज सही मायने में एक बेहतरीन बल्लेबाज है।

Advertisement

सचिन की बल्लेबाजी का खौफ इतना रहता था कि विरोधी टीम के गेंदबाज विशेष तौर पर सचिन के लिए मैच से पहले से ही रणनीति बनातें थे। यही कारण था कि शेन वार्न के सपनों में सचिन तेंदलुकर छक्के लगाते हुए नजर आने लगे थे, खुद वार्न ने इस बात को कबुला था।

सचिन के जबरा फैन है तो ये विडियो आपके लिए है-

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार