WPL 2027 Retentions Full List Of Players retain And Released: अगले महीने होने वाले विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) मिनी ऑक्शन से पहले सभी पांच फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन प्रक्रिया के तहत कई खिलाड़ियों को रिलीज किया। ग्रेस हैरिस, अलाना किंग और आशा शोभना जैसी स्थापित स्टार्स से लेकर जी. कामलिनी और श्वेता सहरावत जैसी उभरती हुई खिलाड़ियों तक, कुल 26 खिलाड़ियों को वापस ऑक्शन पूल में भेज दिया गया है।
WPL 2027 का सीजन 14 जनवरी से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को होगी। इसके लिए ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा।
अक्टूबर में WPL 2027 की ऑक्शन से पहले प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए खिलाड़ियों पर एक नजर:
मुंबई इंडियंस
रिटेन खिलाड़ी: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, नताली साइवर, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, एस सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा।
रिलीज की गई खिलाड़ी: जी. कमलिनी, मिल्ली इलिंगवर्थ, नल्ला क्रांति रेड्डी, पूनम खेमनार, सैका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रिटेन खिलाड़ी: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, एलिसे पेरी, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार।
रिलीज की गई खिलाड़ी: ग्रेस हैरिस, लिन्से स्मिथ, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक
दिल्ली कैपिटल्स
रिटेन खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्स, लॉरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, ममता मडीवाला, मारिज़ैन कप्प, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा, श्री चरणी।
रिलीज की गई खिलाड़ी: अलाना किंग, लिजेल ली, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, एडडला स्रुजना, प्रगति सिंह
यूपी वारियर्स
रिटेन खिलाड़ी: दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस
रिलीज की गई खिलाड़ी: आशा शोभना, डींड्रा डोटिन, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, एमी जोन्स, क्लो ट्रायॉन
गुजरात जायंट्स
रिटेन खिलाड़ी: अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहम, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया।
रिलीज की गई खिलाड़ी: डैनी व्याट हॉज, आयुषी सोनी, तितास साधु, शिवानी सिंह
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस, यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने छह-छह खिलाड़ी रिलीज की हैं, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स ने चार-चार खिलाड़ियों को।