एडिलेड, 6 जनवरी नंबर दो सीड आर्यना सबालेंका ने शुक्रवार को टोक्यो ओलम्पिक की रजत विजेता माकेर्टा वोन्द्रूसोवा को 6-3, 7-5 से लगातार सेटों में हराकर एडिलेड इंटरनेशनल 1 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।विश्व की पांचवें नंबर की खिलाड़ी का अपने 19वें करियर फाइनल में पहुंचने के लिए चौथी सीड वेरोनिका कुदरमेटोवा या गैर वरीय रोमानियाई खिलाड़ी इरिना कैमेलिया बेगू से मुकाबला होगा।
Advertisement
सबालेंका ने मैच में 38 विनर्स लगाए और 26 बेजां भूलें कीं जबकि वोन्द्रूसोवा ने 17 विनर्स लगाने के अलावा 10 बेजां भूलें कीं। यह सबालेंका की वोन्द्रूसोवा के खिलाफ लगातार चौथी जीत थी।
Advertisement
Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule
This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed