भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन ने बुधवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में जारी एएसबीसी एशियाई एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन एक करीबी जीत दर्ज करने के साथ ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisement

2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले हुसामुद्दीन का 57 किग्रा भार वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के सेइटबेक उलु मुनारबेक से मुकाबला हुआ। भारतीय मुक्केबाज ने शानदार शुरूआत की और पहले राउंड में अपनी तकनीकी श्रेष्ठता और साफ सुथरी मुक्केबाजी दिखाई लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी ने दूसरे राउंड में जोरदार वापसी करते हुए अपना दमखम दिखाया।

Advertisement

दोनों मुक्केबाजों के पास अंतिम राउंड में अंतिम रूप से अपना दमखम दिखाने का मौका था और इसी कारण दोनों ने शुरूआत से ही आक्रमण करना शुरू कर दिया था, लेकिन हुसामुद्दीन ने अपना संयम बनाए रखा और अधिक सटीक मुक्के मारते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को लगातार चकमा दिया और 3-2 के विभाजित फैसले के साथ मुकाबला अपने नाम किया।

क्वार्टर फाइनल में हुसामुद्दीन का सामना पाकिस्तान के इलियास हुसैन से होगा।

मंगलवार देर रात लक्ष्य चाहर (80 किग्रा) ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान के शब्बोस नेगमत को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बाद में आज रात स्पर्श का मुकाबला प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन साकेन बिबोसिनोव से होगा।

Advertisement

दो अन्य भारतीय मुक्केबाज- सविता (50 किग्रा) और कपिल (86 किग्रा) कल अंतिम-16 राउंड में खेलेंगे।

इस वैश्विक इवेंट में 27 देशों के 267 शीर्ष मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार