कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह को चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह टीम में शामिल किया गया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 77 सदस्यों की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा की है।

Advertisement

एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान के आइची-नागोया में होने हैं। दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट चोपड़ा को शुरू में खेलों के लिए 73 सदस्यों वाली भारतीय एथलेटिक्स टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब वह जकार्ता 2018 और हांगझोऊ 2023 में जीते गए अपने खिताबों का बचाव नहीं कर पाएंगे। पुरुषों के जैवलिन थ्रो इवेंट के लिए चुने गए दूसरे भारतीय खिलाड़ी रोहित यादव हैं।

इस बीच, पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) के एथलीट तेजस शिर्से को भी टीम से हटा दिया गया है। उन्हें ग्लासगो सीडब्ल्यूजी के दौरान बाएं पैर में दो स्ट्रेस फ्रैक्चर होने के बावजूद शुरू में 110 मीटर बाधा दौड़ के लिए चुना गया था। शुरू में मंजूर की गई टीम में छह और एथलीटों को शामिल किया गया है। 200 मीटर धाविका हरिता भद्रा, क्वार्टर-माइलर किरण पहल, पोल वॉल्टर सिंधुश्री जी, ट्रिपल जम्पर आई आशा इलांगो, डिस्कस थ्रोअर सान्या यादव और हैमर थ्रोअर प्रवीण कुमार को टीम में जगह दी गई है।

भारत की एथलेटिक्स टीम में एशियन गेम्स के 15 चैंपियन और मेडलिस्ट शामिल हैं जो पहले भी इन खेलों में हिस्सा ले चुके हैं। अविनाश साबले, तजिंदरपाल सिंह तूर, पारुल चौधरी और अन्नू रानी हांगझोऊ 2023 के चार व्यक्तिगत चैंपियन हैं जो टीम में बने हुए हैं और जापान में अपने खिताबों का बचाव करने का मौका पाएंगे।

साबले ने तीन साल पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज में गोल्ड और 5000 मीटर में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, तजिंदरपाल सिंह तूर एशियाई खेलों में शॉट पुट खिताब की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेंगे। पारुल, जिन्होंने हांगझोऊ में 5000 मीटर में गोल्ड और 3000 मीटर स्टीपलचेज में सिल्वर मेडल जीता था, उन्हें आइची-नागोया में तीन इवेंट्स के लिए चुना गया है - 1500 मीटर, 5000 मीटर स्टीपलचेज और 3000 मीटर। हांग्झू 2023 में सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्योति याराजी, 100 मीटर हर्डल्स में बड़े इंटरनेशनल प्रतियोगिता में वापसी करेंगी। राजेश रमेश को भी चुना गया है, जो हांग्झू में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम का हिस्सा थे।

ग्लासगो में लॉन्ग जंप में अपना दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडल जीतने के बाद मुरली श्रीशंकर जापान जाएंगे। यह भारतीय जंपर पिछले एशियन गेम्स में भी सिल्वर मेडलिस्ट रहे थे। भारतीय एथलेटिक्स टीम में शामिल हांग्झू 2023 के अन्य मेडलिस्ट में तेजस्विन शंकर, गुलवीर सिंह, मोहम्मद अफसल, एंसी सोजन, प्रवीण चित्रवेल और विथ्या रामराज शामिल हैं। कुल मेडल जीतने के मामले में हांग्झू 2023 में एथलेटिक्स भारत का सबसे सफल खेल रहा था। भारतीय दल ने 29 मेडल जीते, जिनमें छह गोल्ड, 14 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की ट्रैक और फील्ड टीम

पुरुष: गुरिंदरवीर सिंह (100 मीटर/मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले), अनिमेष कुजूर (100 मीटर/200 मीटर/मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले), विशाल टी के (400 मीटर/4x400 मीटर रिले), राजेश रमेश (400 मीटर/4x400 मीटर रिले), मनुत एस (4x400 मीटर रिले/4x400 मीटर मिक्स्ड रिले), धर्मवीर चौधरी (4x400 मीटर रिले), मोहम्मद अशफाक (4x400 मीटर रिले), जय कुमार (4x400 मीटर रिले/4x400 मीटर मिक्स्ड रिले), मोहम्मद अफसल पी (800 मीटर)।

कृष्ण कुमार (800 मीटर), यूनुस शाह (1500 मीटर), गुलवीर सिंह (1500 मीटर/5000 मीटर/10000 मीटर), अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज), यशस्वी पी (400 मीटर बाधा दौड़), संतोष तमिल अरसन (400 मीटर बाधा दौड़), श्रीशंकर एम (लंबी कूद), शाहनवाज खान (लंबी कूद), प्रवीण चित्रवेल (त्रिकूद), कार्तिक उन्नीकृष्णन (त्रिकूद), देव मीणा (बांस कूद), कुलदीप कुमार (बांस कूद), सर्वेश अनिल कुशारे (ऊंची कूद), आदर्श राम (ऊंची कूद), करणवीर सिंह (गोला फेंक), तेजिंदर पाल तूर (गोला फेंक), यशवीर सिंह (भाला फेंक), रोहित यादव (भाला फेंक), दामनीत सिंह (हथौड़ा फेंक), प्रवीण कुमार (हथौड़ा फेंक), तेजस्विन शंकर (दशक्रीड़ा), तौफीक एन (दशक्रीड़ा), सावन बरवाल (मैराथन), कार्तिक करकेरा (मैराथन), प्रणव गौरव (मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले)।

पुरुष: गुरिंदरवीर सिंह (100 मीटर/मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले), अनिमेष कुजूर (100 मीटर/200 मीटर/मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले), विशाल टी के (400 मीटर/4x400 मीटर रिले), राजेश रमेश (400 मीटर/4x400 मीटर रिले), मनुत एस (4x400 मीटर रिले/4x400 मीटर मिक्स्ड रिले), धर्मवीर चौधरी (4x400 मीटर रिले), मोहम्मद अशफाक (4x400 मीटर रिले), जय कुमार (4x400 मीटर रिले/4x400 मीटर मिक्स्ड रिले), मोहम्मद अफसल पी (800 मीटर)।

Also Read: LIVE Cricket Score

मनप्रीत कौर (गोला फेंक), कृष्णा जयासंकर (गोला फेंक), अन्नू रानी (भाला फेंक), सीमा (चक्र फेंक), सान्या यादव (चक्र फेंक), अनुष्का यादव (हथौड़ा फेंक), तान्या चौधरी (हथौड़ा फेंक), मंजू रानी (पूर्ण मैराथन रेसवॉक), प्रियंका गोस्वामी (पूर्ण मैराथन रेसवॉक), पूजा (सप्तक्रीड़ा), अनामिका के ए (सप्तक्रीड़ा), सुदीक्षा शिवांकर (4x100 मीटर रिले), स्नेहा एस.एस. (4x100 मीटर रिले/मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले), निथ्या गांधे (4x100 मीटर रिले), तमन्ना (4x100 मीटर रिले/मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले), सरबानी नंदा (4x100 मीटर रिले), अबिनया राजराजन (4x100 मीटर रिले), नीरू पाठक (4x400 मीटर रिले), रशदीप कौर (4x400 मीटर रिले/4x400 मीटर मिक्स्ड रिले), अंसा बाबू (4x400 मीटर रिले/4x400 मीटर मिक्स्ड रिले), पूवम्मा आर (4x400 मीटर रिले), सलोनी नागर (4x400 मीटर रिले)।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार