बीडब्ल्यूएफ चाइना मास्टर्स 2026 में चीन के शी युकी को सिंगापुर के लोह कीन यू के हाथों सीधे गेम में 21-11, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को शेनझेन में खेला गया यह मुकाबला 30 मिनट तक चला, जिसमें हार के बाद युकी वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद लगातार दूसरे टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए।

Advertisement

छठी वरीयता प्राप्त शी युकी और लोह के बीच का मुकाबला पहले दिन के मुख्य आकर्षणों में से एक था, क्योंकि दोनों खिलाड़ी क्रमशः 2025 और 2021 में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। हालांकि, शी पूरे मैच में संघर्ष करते नजर आए।

एक अन्य चीनी खिलाड़ी हू झेआन को डेनमार्क के पांचवीं वरीयता प्राप्त एंडर्स एंटोनसेन से हार का सामना करना पड़ा। एंटोनसेन ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 19-21, 21-11, 21-16 से जीत हासिल की।

वहीं, विमेंस सिंगल्स में, चीन की हान कियानक्सी ने चीनी ताइपे की पाई यू-पो को आसानी से 21-10, 21-9 से शिकस्त दी। अब अगले राउंड में उनका मुकाबला साउथ कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त एन से-यंग से होगा। एन ने चीनी ताइपे की लिन शियांग-टी को 21-11, 21-3 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान ने 21-14, 21-15 से हराया।

एक अन्य चीनी खिलाड़ी हू झेआन को डेनमार्क के पांचवीं वरीयता प्राप्त एंडर्स एंटोनसेन से हार का सामना करना पड़ा। एंटोनसेन ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 19-21, 21-11, 21-16 से जीत हासिल की।

Also Read: LIVE Cricket Score

मिक्स्ड डबल्स में, चीन के टॉप सीड फेंग यानझे और हुआंग डोंगपिंग ने जापान के युता वातानाबे और माया तागुची के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। ​​दोनों जोड़ियों के बीच मुकाबला निर्णायक गेम तक खिंचा, जिसमें फेंग और हुआंग ने छह मैच प्वाइंट्स गंवाए, लेकिन आखिर में संयम बनाए रखते हुए 27-25 से जीत दर्ज की और अंतिम 16 में अपनी जगह सुनिश्चित की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार