वर्ष 2022 फीफा विश्व कप की निराशा के बाद फर्नांडो सांतोस ने पुर्तगाल का प्रमुख कोच पद छोड़ दिया है। पुर्तगाल को कतर में विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में मोरक्को से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

68 वर्षीय सांतोस ने पुर्तगाल के प्रभारी के रूप में आठ साल गुजारे थे और अपने मार्गदर्शन में टीम को पहली बार दो अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत दिलाई थी। पुर्तगाल ने 2016 में फ्ऱांस में यूरो कप जीता था और 2019 में यूएफा नेशंस लीग का खिताब जीता था।

Advertisement

पुर्तगाली फुटबाल संघ ने गुरूवार रात एक बयान में कहा, पुर्तगाल फुटबॉल संघ और सांतोस सितम्बर 2014 में शुरू हुई अपनी सफल यात्रा को समाप्त करने पर सहमत हो गए हैं। सांतोस का कहना है कि यह नया चक्र शुरू करने का सही समय है।

सांतोस ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ग्रुप चरण के बाद हटाने का साहसिक फैसला किया था। इस कदम का राउंड 16 में पुर्तगाल को फायदा मिला। रोनाल्डो की जगह आये गोंसालो रामोस ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 6-1 की जबरदस्त जीत में शानदार हैट्रिक जमाई।

37 वर्षीय रोनाल्डो मोरक्को के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में आये लेकिन पुर्तगाल को बाहर जाने से नहीं रोक सके।

सांतोस को रोनाल्डो को हटाने पर लगातार सवालों का सामना करना पड़ा लेकिन प्रमुख कोच ने जोर देकर कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई अफसोस नहीं है।

Advertisement

पुर्तगाल अब नए प्रमुख कोच को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

पुर्तगाल फुटबाल संघ ने सांतोस और उनकी तकनीकी टीम को आठ वर्षों तक उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने साथ ही कहा कि वह अब नए राष्ट्रीय कोच को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

पुर्तगाल अब नए प्रमुख कोच को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार