एफआईएच नेशंस कप: प्रो लीग में वापसी की उम्मीद में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार दोपहर चिली के खिलाफ 3-1 से शानदार जीत दर्ज करके एफआईएच महिला नेशंस कप 2022 जीतने के अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

Advertisement

भारत के लिए संगीता कुमारी (3), सोनिका (11) और नवनीत कौर (32) ने गोल किए जबकि चिली के लिए एकमात्र गोल फर्नाडा विलग्रान (44) ने किया। भारत खिताब जीतने की उम्मीद कर रहा है, क्योंकि विजेता को एफआईएच प्रो लीग के अगले सत्र में पदोन्नत किया जाएगा।

Advertisement

शीर्ष गोलकीपर सविता की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में शानदार शुरुआत की, जिससे अपने विरोधियों पर उनका इरादा बिल्कुल स्पष्ट हो गया। फॉर्म में चल रही संगीता कुमारी ने खेल के तीसरे मिनट में गोल किया। अनुभवी फारवर्ड वंदना कटारिया ने दाहिने फ्लैंक में शानदार टैकल से गोल सेट किया और गेंद को संगीता की ओर धकेला, जिन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

उनके गोल ने भारत को चिली पर बढ़त दिला दी, मैच के बाद के मिनटों में वह इस गति को बढ़ाते चले गए। उन्होंने अपने आक्रमण में अच्छी गति से खेला। भारत ने 11वें मिनट में अपनी बढ़त को 2-0 से आगे बढ़ाया, जब संगीता ने सोनिका को गोल में तब्दील करने में मदद की। बाएं किनारे पर तैनात सोनिका ने सटीक डिफ्लेक्शन पाया, जिससे भारत को मजबूत बढ़त मिली। हॉकी इंडिया की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार के मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सोनिका को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे क्वार्टर में गोलरहित रहने के बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर की आक्रामक शुरुआत की। इस बार, नेहा गोयल ने स्कोरिंग का मौका बनाया, जब उन्होंने एक एरियल पास लिया और नवनीत को भारत का तीसरा गोल करने में मदद की। 32वें मिनट में किए गए इस गोल ने मैच के दूसरे हाफ में भारत को अच्छी जगह पर पहुंचा दिया। इस बीच भारत की रक्षापंक्ति ने बिना कोई गोल गंवाए अपना बोलबाला कायम रखा। हालांकि चिली ने 44वें मिनट में फर्नाडा विलग्रान के जरिए पेनल्टी कार्नर पर एक गोल करने में कामयाबी हासिल की।

उनके गोल ने भारत को चिली पर बढ़त दिला दी, मैच के बाद के मिनटों में वह इस गति को बढ़ाते चले गए। उन्होंने अपने आक्रमण में अच्छी गति से खेला। भारत ने 11वें मिनट में अपनी बढ़त को 2-0 से आगे बढ़ाया, जब संगीता ने सोनिका को गोल में तब्दील करने में मदद की। बाएं किनारे पर तैनात सोनिका ने सटीक डिफ्लेक्शन पाया, जिससे भारत को मजबूत बढ़त मिली। हॉकी इंडिया की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार के मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सोनिका को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement

केसी/एसजीके

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार