भारतीय हॉकी टीम विश्व कप: एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 से पहले भारतीय हॉकी टीम मंगलवार सुबह बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।

Advertisement

कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम का यहां जोरदार स्वागत किया गया। टीम राउरकेला के लिए रवाना होगी, जहां वह 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले विश्व कप के लिए अभ्यास करेगी।

Advertisement

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत 13 जनवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ मैच से करेगी।

यहां पहुंचने पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, हमने मैच की शुरूआत में गोल करने के लिए अपनी रणनीति को जारी रखने का फैसला किया है। हमें नहीं पता कि भारत में फिर से विश्व कप कब आयोजित किया जाएगा, इसलिए हमारा लक्ष्य इस विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।

भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान अमित रोहिदास ने कहा कि वह बहुत खुश हैं क्योंकि उनका गृह राज्य ओडिशा लगातार दूसरी बार हॉकी वल्र्ड कप की मेजबानी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि टीम विश्व कप के लिए बेंगलुरु में अभ्यास कर रही थी और अब राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में नए टर्फ पर अभ्यास करेगी।

Advertisement

रोहिदास ने कहा, हम राउरकेला में स्पेन और इंग्लैंड के साथ आगामी मैचों में निश्चित रूप से बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमने इस विश्व कप में कदम दर कदम आगे बढ़ने का फैसला किया है। हमारा प्राथमिक लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है। फिर, हम अपने भविष्य की रणनीति तय करेंगे।

उन्होंने कहा कि टीम विश्व कप के लिए बेंगलुरु में अभ्यास कर रही थी और अब राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में नए टर्फ पर अभ्यास करेगी।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार