'फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल' के 89वें संस्करण का मुख्य कार्यक्रम सूरत में मनाया गया। इस बार संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का थीम 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' था। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी उपस्थित थे।

Advertisement

मनसुख मांडविया ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साइकिल रैली का नेतृत्व डॉ. मनसुख मांडविया और हर्ष सांघवी ने किया। रैली की शुरुआत मांडविया और सांघवी ने गुब्बारे उड़ा कर किया। रैली में हर आयु वर्ग के हजारों युवा और पुरुष सम्मिलित थे।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मांडविया ने कहा, "यह संडे ऑन साइकिल का 89वां संस्करण है। देश भर में 25,000 से ज्यादा जगहों पर युवाओं ने संडे ऑन साइकिल के जरिए 'ड्रग-फ्री यूथ फॉर ए डेवलप्ड इंडिया' का संदेश फैलाया है। एक खुशहाल देश के लिए, नागरिकों का स्वस्थ रहना जरूरी है। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज बनाते हैं, और स्वस्थ समाज से ही देश खुशहाल बन सकता है। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं। आइए हम सब साइकिल का इस्तेमाल करके खुद को फिट रखें।"

मनसुख मांडविया ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साइकिल रैली का नेतृत्व डॉ. मनसुख मांडविया और हर्ष सांघवी ने किया। रैली की शुरुआत मांडविया और सांघवी ने गुब्बारे उड़ा कर किया। रैली में हर आयु वर्ग के हजारों युवा और पुरुष सम्मिलित थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है। इस कार्यक्रम के पीछे सरकार की सोच है कि स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध और विकसित देश का निर्माण करते हैं। 'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल' अभियान दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था। कार्यक्रम का संचालन युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय साइकिलिंग महासंघ और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर किया जाता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार