पूर्व नंबर एक गरबाइन मुगुरुजा ने घोषणा की है कि वह इस सत्र में क्ले और ग्रास कोर्ट पर नहीं खेलेंगी।

Advertisement

स्पेन की मुगुरुजा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, परिवार और दोस्तों के साथ समय गुजारना शानदार था और मैं इस समय को गर्मियों तक बढ़ा रही हूं। इसलिए मैं इस सत्र में क्ले और ग्रास कोर्ट पर नहीं खेल पाउंगी।

Advertisement

2016 में फ्रेंच ओपन और 2017 में विम्बलडन में विजेता रही मुगुरुजा फरवरी में लियोन में युवा खिलाड़ी लिंडा नॉस्कोवा से पहले दौर में हारने के बाद से नहीं खेली हैं।

मुगुरुजा ने पिछले वर्ष सितम्बर में टोक्यो में दूसरे दौर में डेस्पीना पापामिचैल को हराने के बाद से कोई मैच नहीं जीता है। उनकी विश्व रैंकिंग इस सप्ताह गिरकर 132 पहुंच गयी है।

2016 में फ्रेंच ओपन और 2017 में विम्बलडन में विजेता रही मुगुरुजा फरवरी में लियोन में युवा खिलाड़ी लिंडा नॉस्कोवा से पहले दौर में हारने के बाद से नहीं खेली हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार