फ्रांसीसी फुटबॉल महासंघ ने बुधवार को एक बयान में पुष्टि की है कि मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान फ्रांसीसी फॉरवर्ड के घुटने में चोट लगने के बाद क्रिस्टोफर नकुंकू कतर विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

25 वर्षीय क्रिस्टोफर ने घुटने की चोट से पीड़ित होने के बाद मंगलवार का प्रशिक्षण छोड़ दिया, उनकी जगह आइंट्राच्ट फ्रैंकफर्ट फारवर्ड रान्डल कोलो मुआनी को टीम में शामिल किया जाएगा।

Advertisement

 

आरबी लिपजिग स्टार को प्रशिक्षण के दौरान एडवडरे कैमाविंगा के साथ एक चॅलेंज में घुटने में चोट लगी और उन्हें 22 नवंबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा चैंपियन फ्रांस के शुरूआती मैच से पहले मैदान से बाहर जाने में मदद लेनी पड़ी।

बाद में यह पुष्टि हुई कि नकुंकू कतर की यात्रा नहीं करेंगे, क्योंकि परीक्षणों से पता चला कि उनके बाएं घुटने में चोट आ गई थी।

फ्रांसीसी फुटबॉल महासंघ (एफएफएफ) ने एक बयान में पुष्टि की है कि आरबी लीपजिग के नकुंकू ने अपने बाएं घुटने में चोट के कारण मंगलवार को फ्रांसीसी टीम के प्रशिक्षण सत्र को छोड़ दिया।

रेडियोलॉजिकल टेस्ट के बाद, 25 वर्षीय स्ट्राइकर को घुटने में चोट का पता चला, जिससे वह कतर 2022 में खेलने के लिए अयोग्य हो गए।

Also Read: क्रिकेट के अनोखे किस्से

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार