बीट्रिज हद्दाद माइया बुधवार को नंबर 7 सीड ट्यूनीशियाई ओन्स जाबौर को 3-6, 7-6(5), 6-1 से हराकर ओपन युग में रौलां गैरो के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्राजीलियाई महिला बन गईं।

Advertisement

1968 (यूएस ओपन) में मारिया ब्यूनो के बाद माइया ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्राजीलियाई महिला भी बनीं। ब्यूनो ने ओपन युग से पहले पांच मौकों पर फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिसमें 1964 के फाइनल तक का सफर भी शामिल था।

Advertisement

जाबौर, जो 1997 में अमांडा कोएट्जर के बाद से रौलां -गैरो में अंतिम आठ में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी महिला हैं, ने शुरूआती सेट को 45 मिनट में 6-3 से अपने नाम कर लिया।

हालांकि, माइया ने वापसी की और दूसरे सेट का टाईब्रेक 7-6(5) छीनते हुए मैच को बराबर कर दिया। उसने अपने लचीलेपन के साथ शानदार प्रदर्शन जारी रखा और ऐतिहासिक जीत को हासिल करने के लिए तीसरा सेट 6-1 से जीत लिया।

अपसेट भरी जीत के बाद, 27 वर्षीय इगा स्वीयाटेक या कोको गॉफ का इंतजार कर रही हैं, जो कोर्ट फिलिप-चैटरियर पर अगला मैच खेलने उतरेंगी।

इससे पहले, ब्राजीलियाई खिलाड़ी पिछले 11 ग्रैंड स्लैम मुख्य ड्रॉ में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पायी थी और न ही उसने पिछले दो मुकाबलों में जाबौर से एक सेट जीता था।

Advertisement

हद्दाद माइया की जाबौर पर जीत उसके करियर की नौवीं शीर्ष 10 जीत है, और ग्रैंड स्लैम मंच पर पहली जीत है। वह फरवरी में अबू धाबी के बाद 2023 के अपने दूसरे टूर-लेवल सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार