विश्व के महानतम फुटबॉलर में शुमार लियोनेल मेसी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा इससे बेहद मायूस हैं। सीएम ने बताया कि हर फैन की तरह उनका भी दिल भी टूटा है।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एक युग का अंत। लियो, आपके हर जादुई पल के लिए शुक्रिया। आपको खेलते हुए देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। आज हर फैन की तरह मेरा भी दिल टूटा है और मुझे पता है कि मेरा पूरा परिवार भी ऐसा ही महसूस करेगा। हमेशा के लिए गोट (सर्वकालिक महान)।"
वहीं, फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने अर्जेंटीना के इस 39 वर्षीय खिलाड़ी की उपलब्धियों, प्रतिभा और दुनिया भर के खेल पर उनके गहरे असर की तारीफ करते हुए 'इंस्टाग्राम' पर लिखा, "शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए लियोनेल मेसी को बधाई, जिन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया और इस खूबसूरत खेल को नई पहचान दी। 2022 में फीफा वर्ल्ड कप विजेता, अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और गोल करने वाले खिलाड़ी, साथ ही इतिहास में सबसे ज्यादा फीफा वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड रखने वाले खिलाड़ी - आपके जादुई टैलेंट और विनम्रता को हमेशा याद रखा जाएगा। अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर दी गई हर यादगार याद और दुनिया भर के फैंस को एक साथ लाने के लिए धन्यवाद। मैं आपको अगले सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।"
मेसी ने अपने देश के लिए रिकॉर्ड 207 मैच खेले और 125 गोल किए। उनके अंतरराष्ट्रीय सफर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की खिताबी जीत और दो कोपा अमेरिका खिताब शामिल हैं।
वहीं, फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने अर्जेंटीना के इस 39 वर्षीय खिलाड़ी की उपलब्धियों, प्रतिभा और दुनिया भर के खेल पर उनके गहरे असर की तारीफ करते हुए 'इंस्टाग्राम' पर लिखा, "शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए लियोनेल मेसी को बधाई, जिन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया और इस खूबसूरत खेल को नई पहचान दी। 2022 में फीफा वर्ल्ड कप विजेता, अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और गोल करने वाले खिलाड़ी, साथ ही इतिहास में सबसे ज्यादा फीफा वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड रखने वाले खिलाड़ी - आपके जादुई टैलेंट और विनम्रता को हमेशा याद रखा जाएगा। अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर दी गई हर यादगार याद और दुनिया भर के फैंस को एक साथ लाने के लिए धन्यवाद। मैं आपको अगले सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब नेशनल टीम के साथ दो दशक लंबे अध्याय को समाप्त कर दिया है। हालांकि, इंटर मियामी के साथ अपना क्लब करियर जारी रखेंगे।