HM Shah: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रस्तावित 2036 ओलंपिक गेम्स की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह गुजरात के उनके एक दिवसीय दौरे का हिस्सा है, जिसमें खेल, शिक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, स्थानीय विकास और जनसंपर्क से संबंधित कार्यक्रम शामिल हैं।

Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह की गुजरात यात्रा अमरेली जिले से शुरू होगी, जहां वे दुधाला के पंचगंगा तीर्थ में नवनिर्मित 'हेत नी हवेली' झील का उद्घाटन करेंगे। इस झील का निर्माण हरिकृष्णा फाउंडेशन की ओर से किया गया है। इसके बाद अमित शाह अहमदाबाद जाएंगे, जहां वे शाहीबाग इलाके में स्थित सर्किट हाउस एनेक्स में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब शहर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और भारत ने अहमदाबाद को केंद्र में रखकर 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। केंद्रीय मंत्री पहले भी इन दो बड़े खेल आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।

मई में अमित शाह ने अहमदाबाद में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और उससे जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

यह समीक्षा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले अहमदाबाद के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा रहा है। मोटेरा में नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्थित है, जबकि सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव का निर्माण कार्य चल रहा है। केंद्र सरकार ने कहा है कि 70 से अधिक देशों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलों में भागीदारी और अन्य सुविधाओं के आकलन के बाद भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के अधिकार दिए गए थे।

अपने दौरे के दौरान, अमित शाह आश्रम रोड पर प्रांजिवन विद्यार्थी भवन में गुजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दीक्षांत समारोह में गृह मंत्री शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। गुजरात के राज्यपाल और गुजरात विद्यापीठ के चांसलर आचार्य देवव्रत दीक्षांत समारोह का भाषण देंगे।

यह समीक्षा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले अहमदाबाद के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा रहा है। मोटेरा में नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्थित है, जबकि सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव का निर्माण कार्य चल रहा है। केंद्र सरकार ने कहा है कि 70 से अधिक देशों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, खेलों में भागीदारी और अन्य सुविधाओं के आकलन के बाद भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के अधिकार दिए गए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिन के कार्यक्रमों का समापन शाम 6.15 बजे घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र में 'लोक दरबार' के साथ करेंगे। यह 'लोक दरबार' कार्यक्रम बोपल पंचायत रोड पर स्थित बीकेएम स्कूल रखा गया है। यहां अमित शाह आम लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार