North East: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) और असम खेल प्राधिकरण (एसएए) के बीच शनिवार को एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत असम के अमिंगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैराकी के लिए एक 'नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (एनसीओई) स्थापित किया जाएगा।

Advertisement

यह समझौता नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और तैराकी के लिए हाई-परफॉर्मेंस इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

इस समझौते पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर किए गए। राज्य के खेल मंत्री, सांसद बिजुली कलिता मेधी और वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए, डिप्टी डायरेक्टर जनरल मंजूश्री दयानंद और साई रीजनल सेंटर, गुवाहाटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डीके मित्तल कार्यक्रम में शामिल हुए।

समझौते के तहत, अमीनगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मौजूद ओलंपिक-साइज का स्विमिंग पूल साई को तैराकी के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्तावित सुविधा नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र में तैराकी के लिए समर्पित पहला एनसीओई होगा, जिससे असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के एथलीट्स को घर के करीब ही खास ट्रेनिंग और उच्च-गुणवत्ता वाला खेल बुनियादी ढांचा मिल सकेगा।

उम्मीद है कि यह केंद्र होनहार तैराकों की पहचान करने, उभरती प्रतिभाओं को निखारने और एथलीट्स को प्रोफेशनल कोचिंग और हाई-लेवल प्रतियोगिता के लिए जरूरी अन्य सहायता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के प्रतिभाशाली तैराकों के लिए ग्रासरूट और डेवलपमेंट लेवल से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक आगे बढ़ने का एक मजबूत रास्ता बनाने में मदद मिलेगी। एनसीओई की स्थापना का मकसद नॉर्थ-ईस्ट में आधुनिक खेल सुविधाओं की जरूरत को पूरा करना और भारत के हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स प्रोग्राम में क्षेत्र के योगदान को मजबूत करना भी है।

उम्मीद है कि यह केंद्र होनहार तैराकों की पहचान करने, उभरती प्रतिभाओं को निखारने और एथलीट्स को प्रोफेशनल कोचिंग और हाई-लेवल प्रतियोगिता के लिए जरूरी अन्य सहायता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

ओलंपिक-साइज पूल और प्रस्तावित एनसीओई ढांचे की उपलब्धता के साथ, अमीनगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नॉर्थ-ईस्ट में तैराकी के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रेनिंग हब के रूप में उभरने की उम्मीद है। इस समझौते को इलाके की खेल से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देने वाले कदम के तौर पर देखा जा रहा है। उम्मीद है कि इससे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करने, मुकाबलों में हिस्सा लेने और सबसे ऊंचे स्तर पर अपना खेल करियर बनाने के बेहतर मौके मिलेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार