हॉकी मध्य प्रदेश रविवार को यहां फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र को 5-1 से हराकर 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 का चैंपियन बना। वहीं हॉकी झारखंड ने हॉकी हरियाणा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

हॉकी मध्य प्रदेश ने फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र को मात देने के लिए पेनल्टी कार्नर पर भरोसा किया और दीक्षा तिवारी (2, 4 मिनट) ने मैच की शुरूआत में दो गोल किए। अभी काफी समय बचा था। लालरिंदिकी (25 मिनट) ने हॉकी महाराष्ट्र को कुछ उम्मीद दी, लेकिन मनमीत कौर (38 मिनट), प्रीति दुबे (42 मिनट), और ऐश्वर्या चव्हाण (42 मिनट) ने हॉकी मध्य प्रदेश के लिए गोल करके खिताब जीता।

Advertisement

मध्य प्रदेश की प्रतिभा आर्य ने स्वीकार करते हुए कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हम वास्तव में जीत गए हैं। हमने अंत में अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरे माता-पिता ने इसे अपने घर से लाइव देखा। मुझे प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार मिला। मैं यह भी नहीं सोच सकती कि उन्हें इस समय कितना गर्व हो रहा होगा।

हॉकी मध्य प्रदेश ने फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र को मात देने के लिए पेनल्टी कार्नर पर भरोसा किया और दीक्षा तिवारी (2, 4 मिनट) ने मैच की शुरूआत में दो गोल किए। अभी काफी समय बचा था। लालरिंदिकी (25 मिनट) ने हॉकी महाराष्ट्र को कुछ उम्मीद दी, लेकिन मनमीत कौर (38 मिनट), प्रीति दुबे (42 मिनट), और ऐश्वर्या चव्हाण (42 मिनट) ने हॉकी मध्य प्रदेश के लिए गोल करके खिताब जीता।

आरजे/आरआर

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार