युवा भारतीय शटलर ध्रुव नेगी, उन्नति हुड्डा और अनमोल खर्ब ने बुधवार को थाईलैंड के नोंथबुरी में जीत दर्ज करने के बाद बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप 2022 के एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Advertisement

उत्तराखंड के रहने वाले पांचवें वरीय ध्रुव ने पुरुष वर्ग में थाईलैंड के पन्या फुत्तिफ्राइसाकुल को 21-14, 17-21, 21-15 से हराया, जबकि महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त उन्नति और अनमोल को आसानी से जीत मिली।

Advertisement

उन्नति ने इंडोनेशियाई शटलर डिया नूर फडिला के खिलाफ 21-7, 21-11 से मैच अपने नाम किया। हरियाणा में जन्मे अनमोल ने भी थाईलैंड के रत्नाचा सोमपोच पर 21-12, 21-19 से जीत दर्ज की।

नीर नेहवाल अंडर-17 कैटेगरी में हारने वाले इकलौते भारतीय शटलर थे। नीर नेहवाल पुरुष एकल के 32वें दौर के कठिन मुकाबले में जापान के काजुमा कवानो से 21-11, 9-21, 19-21 से हार गए।

अंडर-15 एकल में, मोहम्मद अली मीर, इशिता नेगी और तीन अन्य भारतीयों ने टूर्नामेंट के दूसरे दिन राउंड आफ-32 में प्रवेश किया।

मोहम्मद अली और ज्ञान दत्तू ने पुरुष वर्ग में थाईलैंड के परमत पुमलेंग और हांगकांग के चेउंग साई शिंग के खिलाफ क्रमश: 21-16, 21-18 और 21-11, 21-13 से आसान सीधे गेमों में जीत हासिल की। दूसरी ओर, अनीश थोप्पानी ने दूसरा गेम गंवाने के बाद समय पर वापसी करते हुए इंडोनेशिया के नौवें वरीय महरिशील गेन के खिलाफ 21-14, 18-21, 23-21 से मैच अपने पक्ष में कर लिया।

Advertisement

महिलाओं में पांचवीं वरीयता प्राप्त इशिता ने थाईलैंड की लाडा ना नाकोर्न को 21-9, 21-12 से मात दी, जबकि संप्रीति पाल ने जापान की रिया हागा को 21-16, 21-16 से हराया।

अंडर-15 वर्ग में अभिनव गर्ग, सुहासी वर्मा और तन्वी शर्मा को हार का सामना करना पड़ा।

महिलाओं में पांचवीं वरीयता प्राप्त इशिता ने थाईलैंड की लाडा ना नाकोर्न को 21-9, 21-12 से मात दी, जबकि संप्रीति पाल ने जापान की रिया हागा को 21-16, 21-16 से हराया।

Advertisement

आरजे/आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार