अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने आयरलैंड को अगले सत्र के लिए प्रो लीग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने क्वालीफाई करने के बावजूद इसमें भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीकी हॉकी संघ ने पिछले साल पोटचेफस्ट्रूम में घरेलू धरती पर खेले गए पहले एफआईएच हॉकी राष्ट्र कप जीतने के बाद प्रो लीग 2023-24 में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

Advertisement

हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी हॉकी संघ ने भविष्य में लीग में शामिल होने के अपने दृढ़ इरादे की पुष्टि की है, बशर्ते उनकी टीम, महिला या पुरुष, खेल के मैदान पर इसके लिए क्वालीफाई करें। इस बारे में एफआईएच ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में सूचित किया।

दक्षिण अफ्रीकी हॉकी संघ ने पिछले साल पोटचेफस्ट्रूम में घरेलू धरती पर खेले गए पहले एफआईएच हॉकी राष्ट्र कप जीतने के बाद प्रो लीग 2023-24 में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, हॉकी आयरलैंड के सीईओ रोनान मर्फी ने कहा, यह घोषणा हॉकी आयरलैंड के लिए एक बहुत ही रोमांचक समय पर आई है, क्योंकि हम खेल में भागीदारी बढ़ाने और उच्चतम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार