भारत की स्टार पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी नूरजहां नूरअली जमानी ने फिनलैंड में आयोजित आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर लाह्टी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने क्लास 7 सिंगल्स में सिल्वर मेडल और क्लास 7 स्टैंडिंग डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Advertisement

इन दो मेडल की बदौलत नूरजहां को विश्व रैंकिंग में भी बड़ा फायदा मिला। वह 8 स्थान की छलांग लगाकर 19वें नंबर पर पहुंच गई हैं। पजुलाह्टी ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में खेलते हुए नूरजहां को सिंगल्स मुकाबले में शुरुआत में मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए मेडल की दौड़ में जगह बनाई। उन्होंने जर्मनी की बिरगिट बॉमगार्टनर के खिलाफ 0-3 की हार के साथ शुरुआत की, लेकिन आइसलैंड की एग्नेस लोविसा जोहान्सडॉटिर के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल करके वापसी की।

उनका सबसे मुश्किल सिंगल्स मुकाबला मकाऊ की यू चोई होंग के खिलाफ था, जहां नूरजहां ने आखिरी दो गेम 13-11, 13-11 से जीतकर 3-2 से जीत हासिल की और सिल्वर मेडल पक्का किया।

नूरजहां नूरअली जमानी ने शिवम पाल के साथ मिलकर स्टैंडिंग डबल्स स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय जोड़ी ने अपने अभियान की शुरुआत दमदार अंदाज में की। उन्होंने फिनलैंड के आरो टोइवो सामुली मकेला और आइसलैंड की एग्नेस लोविसा जोहान्सडॉटिर की जोड़ी को 3-0 से हराया। इसके बाद नूरजहां और शिवम का मुकाबला पोलैंड की दो अलग-अलग जोड़ियों से हुआ। भारतीय टीम दोनों मैच जीत नहीं सकी, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने में सफल रही।

नूरजहां ने कहा, "लाह्टी में सिल्वर मेडल जीतना मेरे करियर के सबसे गर्व भरे पलों में से एक है। डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल ने इस यात्रा को और भी यादगार बना दिया। यह नतीजा मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं हर टूर्नामेंट और ट्रेनिंग के हर चरण में मेरा साथ देने के लिए अदाणी स्पोर्ट्सलाइन का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। उनके सहयोग ने मुझे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करने का मंच दिया है।"

इस नतीजे से उनकी वर्ल्ड रैंकिंग में भी काफी सुधार हुआ है। नूरजहां 27वें नंबर से 19वें नंबर पर पहुंच गई हैं और अपनी कैटेगरी में भारत की प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। पांच साल की उम्र में पोलियो से पीड़ित होने के बाद, नूरजहां ने 2007 और 2010 के बीच पैरा टेबल टेनिस में खेलना शुरू किया था, लेकिन फिर एक दशक से अधिक समय तक इस खेल से दूर रहीं। उन्होंने 2022 में प्रतिस्पर्धी खेल में वापसी की और तब से वह भारत की प्रमुख पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरी हैं।

नूरजहां ने कहा, "लाह्टी में सिल्वर मेडल जीतना मेरे करियर के सबसे गर्व भरे पलों में से एक है। डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल ने इस यात्रा को और भी यादगार बना दिया। यह नतीजा मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं हर टूर्नामेंट और ट्रेनिंग के हर चरण में मेरा साथ देने के लिए अदाणी स्पोर्ट्सलाइन का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। उनके सहयोग ने मुझे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करने का मंच दिया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अहमदाबाद में रहने वाली नूरजहां, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के साथ जूनियर ऑफिसर के तौर पर काम करती हैं। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की "गर्व है" पहल के जरिए उन्हें टूर्नामेंट की प्लानिंग, कोचिंग, परफॉर्मेंस की निगरानी और इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए मदद मिलती है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार